महंगाई का डबल झटका: घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा

महंगाई का डबल झटका: अब बढ़ा लीजिये रसोई का बजट, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा

Domestic LPG Cylinder Price 22 March 2022

Domestic LPG Cylinder Price 22 March 2022

Domestic LPG Cylinder Price : अब आपको अपनी रसोई का बजट बढ़ाना पड़ेगा| और करेंगे भी क्या? क्योंकि महंगाई रुकने वाली नहीं| फिलहाल, आपको बतादें कि 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल (Domestic LPG Cylinder Rate Hike) हुआ है| घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रूपए की बढ़ोत्तरी की गई है| यानि दिल्ली में जो घरेलू LPG सिलेंडर अबतक 899.50 रूपए का मिल रहा था, वो अब 949.50 रुपये का हो गया है| यानि घरेलू LPG सिलेंडर लेने के लिए जेब को अब ज्यादा ढीला करना पड़ेगा| घरेलू LPG सिलेंडर में उछाल आम लोगों के लिए बड़ा झटका है|

अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार बढ़ी कीमत...

बता दें कि, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने आखिरी बार 6 अक्टूबर 2021 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई थी| तब दिल्ली में 884.50 रूपए में मिलने वाला घरेलू LPG सिलेंडर 899.50 रूपए का हो गया था| लेकिन इसके बाद फिर घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई| अक्टूबर वाली कीमत ही अभीतक लागु रही| मगर अब नए साल 2022 में पहली बार इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीधा 50 रूपए की बढ़ोत्तरी कर डाली|

अक्टूबर 2021 के बाद काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में हुआ फेरबदल ....

बतादें कि, अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भले ही कोई छेड़छाड़ नहीं हुई मगर इस बीच 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर में फेरबदल होता रहा| 19 किलोग्राम के काॅमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत घटी भी और बढ़ी भी|

पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा.....

बतादें कि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में तो उछाल आया ही है साथ ही पेट्रोल-डीजल भी महंगा हुआ है| दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 96.21 और 87.47 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है| जबकि कल यह कीमत 95.41 और 86.67 के करीब थी| वहीं, चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 21 मार्च को जहां पेट्रोल की कीमत 94.23 रूपए थी तो अब 95.01 रूपए प्रति लीटर के करीब हो गई है| वहीं, चंडीगढ़ में डीजल की कीमत 80.90 रूपए थी तो अब 81.63 रूपए प्रति लीटर के करीब हो गई है|