Daily Horoscope:

दैनिक राशिफल, 11-अगस्त ​​​​​​​

200

Daily Horoscope

मेष
 Daily Horoscope: आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ जायेगा। आसपास के लोगों से आपको मदद मिल सकती है।
भाग्यशाली संख्या : 9

वृष 
 आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। 
भाग्यशाली संख्या : 1

मिथुन 
 यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आनेवाला समय कुछ अच्छे परिणाम आपके लिये ला सकता है। जिद्दी बर्ताव से बचें और वह भी खास तौर पर दोस्तों के साथ।
भाग्यशाली संख्या : 5

कर्क 
 किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा। घर पर अचानक से कोई मित्र आ सकता है।
भाग्यशाली संख्या : 6

सिंह
 आज राजनीति में बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। सुखद यात्रा के योग बन रहे है।
भाग्यशाली संख्या : 5

कन्या
 अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 7

तुला 
 किसी काम में भागदौड़ थोड़ी अधिक हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन हो सकती है।बच्चों के साथ घूमने जा सकते हैं।
भाग्यशाली संख्या : 6


वृश्चिक 
 आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत है, जहाँ दिल की बजाय दिमाग का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अपने रिश्ते को कड़वाहट से बचाने के लिए कभी कभी चुप रहना ही अच्छा है।
भाग्यशाली संख्या : 9


धनु 
 आज आप किसी अच्छे प्रोफेशनल से मिल सकते हैं, जो कि अपना अनुभव आपके साथ बांटेगा और आपको प्रोत्साहित करेगा। यह भी संकेत हैं कि वह आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएगा।
भाग्यशाली संख्या : 3

मकर 
 आपके काम बनते-बनते रूक सकते हैं। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए।
भाग्यशाली संख्या : 8


कुंभ 
 आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे।
भाग्यशाली संख्या : 2


मीन 
 आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे।
भाग्यशाली संख्या : 4