Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security

राहुल गांधी की सुरक्षा करें; कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, इन बातों का जिक्र

Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security

Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security

Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security: कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर राहुल गांधी के लिए तत्काल कड़ी सुरक्षा मांगी है| कांग्रेस का कहना है कि, भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) अब 3 जनवरी 2023 से पंजाब और जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी| पंजाब और जम्मू-कश्मीर की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाई जाए| उनके सुरक्षा घेरे में कोई चूक न होने पाए| इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा में पार्टी के जो नेता और जो भी अन्य यात्री शामिल हो रहे हैं उनकी भी सुरक्षा सुनिक्षित की जाए|

सरकार बदले की राजनीति न करे

कांग्रेस ने कहा कि, कांग्रेस से दो प्रधानमंत्रियों ने देश के लिए अपने अपने प्राणों की आहुति दी है। इसलिए सरकार बदले की राजनीति न करे और कांग्रेस नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे| कांग्रेस ने पत्र में यह भी लिखा कि, भारत जोड़ो यात्रा में खलल डालने की कोशिश की जा रही है| भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे लोगों को परेशान करने का काम हो रहा है| इंटेलिजेंस ब्यूरो भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने वालों से पूछताछ कर रही है| कांग्रेस ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को भारत के पूरे क्षेत्र में इकट्ठा होने और स्वतंत्र रूप से घूमने का संवैधानिक अधिकार है, भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति और सद्भाव लाने के लिए एक पदयात्रा है।

दिल्ली में नहीं की गई राहुल गांधी की सुरक्षा

कांग्रेस ने पत्र में दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है| कांग्रेस का कहना है कि, जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली में प्रवेश किया तो इस दौरान सुरक्षा को लेकर कई मौकों पर समझौता किया गया| दिल्ली पुलिस बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने और राहुल गांधी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह से विफल रही| स्थिति इतनी गंभीर थी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी के साथ चल रहे भारत यात्रियों को सुरक्षा घेरा बनाना पड़ा।

कांग्रेस का पत्र पढ़िए

Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security
Congress Writes Letter To HM Amit Shah On Rahul Gandhi Security