चंडीगढ नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सीटें भले ही कम मिली पर वोट प्रतिशत रहा ज्यादा

चंडीगढ नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सीटें भले ही कम मिली पर वोट प्रतिशत रहा ज्यादा

चंडीगढ नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सीटें भले ही कम मिली पर वोट प्रतिशत रहा ज्यादा

चंडीगढ नगर निगम के नतीजों में कांग्रेस पार्टी की सीटें भले ही कम मिली पर वोट प्रतिशत रहा ज्यादा

चंडीगढ। चंडीगढ नगर निगम के नतीजों में भले ही कांग्रेस पार्टी की सीटें कम आई हों लेकिन वोटिंग प्रतिशत कांग्रेस पार्टी का ज्यादा था। हमारा लक्ष्य रहेगा कांग्रेस पार्टी के सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडा जाए और ओबीसी के पदाधिकारी भी ओबीसी के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोडने का काम करेंगे। उक्त बातें अखिल भारतीय राष्ट्र्रीय कांग्रेस के ओबीसी सैल के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने राजीव गांधी कांग्रेस भवन, सेक्टर 35, चंडीगढ में ओबीसी सैल के पदाधिकारियों की मीटिंग लेने के बाद कही। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में ओबीसी वर्ग को अलग-थलग कर दिया है, न नौकरी मिलती है और आरक्षण में भी क्रिमी लेयर लगा दी है जिससे ओबीसी वर्ग को आरक्षण का सही से लाभ नही मिल पाता है। इसके अलावा जातीय जनगणना पर भी कांग्रेस आलाकमान से चर्चा की जाएगी। जिस तरह से कांग्रेस की राजस्थान सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू कर दिया है उसी की तर्ज पर हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन को लागू किया जाएगा और सरकारी नौकरी से रिटायर होने पर सरकार उनको पहले की तरह ही पेंशन देगी।
कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि ओबीसी वर्ग के उत्थान के लिए एक अलग से मंत्रालय बने। जोकि पिछडे वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाएं। साथ ही बजट में ओबीसी वर्ग के उत्थान व विकास के लिए अलग पैसा मिले। यदि जातीय जनगणना हो जाए तो प्रत्येक जाति को उसके हक का पैसा मिल सकेगा। इसके अलावा ओबीसी  वर्ग की महिलाओं को भी अलग से आरक्षण मिले। हमारे समाज की महिलाएं बहूत पीछे हैं उनको भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभाओं में भी 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। प्राईवेट सैक्टर में 50 प्रतिशत आरक्षण - आधी आबादी के हिसाब से प्राईवेट सैक्टर में 50 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। ओबीसी वर्ग के लोगों को ठेके की नौकरी की बजाय पक्की नौकरी दी जानी चाहिए। देश के राज्यपालों, उप राज्यपालों व राजदूतों की नियुक्ति में भी ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। अनुसचित जाति-जन जाति की तर्ज पर अन्य पिछडा वर्ग के विद्दार्थियों को भी छात्रवृति प्रदान की जाए। 47 केंद्रीय विश्वविद्दालयों में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के 99 प्रतिशत पद रिक्त पड़े हैं । यहि हाल आई आई एम और आई आई टी में है। इस मौके पर चंडीगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चावला, ओबीसी सेल चंडीगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र यादव, कांग्रेस ओबीसी सैल की राष्ट्रीय समन्वयक नीरज प्रजापत, चंडीगढ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस अल्पसंख्यक के हाफीज इत्यादि मौजूद रहे।