Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested| कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा अरेस्ट; चंडीगढ़ से पंजाब पुलिस ने उठाया
BREAKING
CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया बैन; इस देश ने पूरी तरह प्रतिबंध लागू किया, अनियंत्रित कंटेंट से बचाने के लिए बड़ा कदम

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा अरेस्ट; चंडीगढ़ से पंजाब पुलिस ने उठाया, बोले- मेरे बेटे से संपर्क करना

Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested

Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested in Chandigarh News Updates

Congress MLA Sukhpal Khaira Arrested: भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ से सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी की गई है। पंजाब पुलिस यहां उनके आवास पर सुबह-सुबह पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैरा और पुलिस में बहसबाजी भी हुई।

बताया जा रहा है कि, एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2015 में दर्ज एक मामले को लेकर खैरा को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। हालांकि, सुखपाल खैहरा का कहना है कि उनपर दर्ज यह मामला एकदम झूठा है। जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है।

भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप

गिरफ्तारी को लेकर सुखपाल खैरा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप लगाया है। सुखपाल खैरा ने कहा- पंजाब में जंगल राज चल रहा है, बदलाखोरी का राज है। क्योंकि मैं सीएम भगवंत मान का विरोध करता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के साथ संपर्क कर सकते हैं।

चिंता नहीं करनी

खैरा ने सभी से उन्हें लेकर चिंता न करने की अपील भी की। खैरा ने कहा- सभी से अपील है कि चिंता नहीं करनी। पहले भी इस प्रकार के 50 मामलों से लड़ चुका हूं। यह भी लडूंगा और आराम से लडूंगा, मेरे में दम है। पर ये इनकी करतूत देख लो, 2015 के पुराने झूठे केस में चंडीगढ़ से मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट से मामले में सम्मन क्रैश किए हुए हैं और मामले में राहत मिली हुई है।