Congress Candidates Announced For By-Election 2022

Congress Candidates Announced: कांग्रेस ने हरियाणा सहित इन 2 राज्यों में उपचुनाव के लिए घोषित किए अपने उम्मीदवार, लिस्ट

Congress Candidates Announced For By-Election 2022

Congress Candidates Announced For By-Election 2022

Congress Candidates Announced For By-Election 2022 : कांग्रेस ने हरियाणा सहित 2 राज्यों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं| पार्टी द्वारा उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी गई है| कांग्रेस ने हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट पर जय प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है| बतादें कि, इस सीट पर बीजेपी पहले ही अपना उम्मीदवार घोषित कर चुकी है|  बीजेपी ने इस सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है|

देखें लिस्ट

Congress Candidates Announced For By-Election 2022
Congress Candidates Announced For By-Election 2022

कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई थी आदमपुर विधानसभा सीट

हरियाणा के हिसार जिले में पड़ने वाली आदमपुर विधानसभा सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई है| कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे| कुलदीप बिश्नोई हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे| कुलदीप बिश्नोई पहली बार 1998 में आदमपुर से विधायक बने थे| इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई के परिवार का ही दबदबा रहा है| कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बेटे हैं। वह पूर्व में दो बार भिवानी और हिसार से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं|

हरियाणा सहित 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव

बतादें कि, देश के 6 राज्यों (हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उड़ीशा) की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है| इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग 3 नवंबर को होगी| जबकि 6 नवंबर को चुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा| मालूम रहे कि, किसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव तभी कराया जाता है| जब उक्त विधानसभा सीट पर या तो विधायक द्वारा इस्तीफा दे दिया गया हो या फिर उसकी मौत हो गई हो| 

और खबरें पढ़ें...

भाजपा ने इन 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, ये रही पूरी लिस्ट

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा को Rape की धमकियां, वो सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं बेहद शर्मनाक शब्द, स्वाति मालीवाल ने शेयर किए स्क्रीनशॉट