मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए साइट का दौरा किया

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए साइट का दौरा किया

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए साइट का दौरा किया

मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए साइट का दौरा किया

 - यू.टी चंडीगढ़ के अधिकारी भी साथ 

चंडीगढ़, 4 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज सुबह चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के नए भवन का निर्माण करने के लिए प्रस्तावित साइट का दौरा किया। 
मुख्यमंत्री ने आईटी पार्क रोड़ पर रेलवे स्टेशन के नजदीक लाईट-प्वाइंट पर यू.टी चंडीगढ़ की जमीन में हरियाणा विधानसभा के नए भवन के लिए सुझाई गई साइट का दौरा किया। उन्होंने दो अन्य साइट्स के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ हरियाणा विधानसभा के स्पीकर श्री ज्ञानचंद गुप्ता भी साथ थे।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उक्त साइट के बारे में अर्बन प्लानिंग डिपार्टमैंट चंडीगढ़ के अधिकारियों से नक्शे के माध्यम से विस्तार से जानकारी ली। करीब 10 एकड़ की इस साइट की लंबाई-चौड़ाई व अन्य पैमाइश बारे पूछताछ की जिस पर अधिकारियों ने जमीन के मालिकाना हक व अन्य औपचारिकताओं बारे बताया।
इस अवसर पर यू.टी चंडीगढ़ के एडवाइजर श्री धर्मपाल, यू.टी चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव श्री नितिन कुमार यादव,हाऊसिंग बोर्ड हरियाणा के मुख्य प्रशासक श्री अजीत बालाजी जोशी, चंडीगढ़ प्रशासन के उपायुक्त श्री विनय प्रताप सिंह के अलावा हरियाणा व यू.टी चंडीगढ़ के वरिष्ठï अधिकारी उपस्थित थे।