सिविल सर्जन पहुंचे जिला सिविल अस्पताल, मरीजों से जानी उनकी दिक्कतें

सिविल सर्जन पहुंचे जिला सिविल अस्पताल, मरीजों से जानी उनकी दिक्कतें

District Civil Hospital

District Civil Hospital

सिविल सर्जन ने स्टाफ का हाजिरी रजिस्ट्रर चैक किया, साथ ही उन्हें दी हिदायत

मरीजों को अस्पतालों में मुहैया करवाई जाए सारी सुविधाएं, नहीं आनी चाहिए दिक्कत

मोहाली। District Civil Hospital: जिले के नए सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार आहूजा ने सोमवार को जिला सिविल अस्पताल का औचक दौरा किया। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खासकर इमरजेंसी वार्ड में जाकर भी सुविधाओं को परखा। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि अस्पतालों में मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। मरीजों को अस्पताल के अंदर से ही दवाईयां मिलनी चाहिए। उन्होंने इस दौरान मरीजों व तीरदमारों से भी बातचीत की। साथ ही उनसे जानने की कोशिश की क्या वह अस्पताल में मिल रही सुविधाओं से खुश है या नहीं। उन्होंने लोगों से कहा कि उनके पास कोई सुझाब है तो उन्हें सूचित करें। सिविल सर्जन डॉ. महेश कुमार आहूजा तय समय से अस्पताल पहुंच गए थे। इस दौरान पहले उन्होंने अस्पताल का हाजिरी रजिस्ट्री चैक किया। साथ ही मुलाजिमों की हाजिरी चैक की। इस बाद उन्होंने एक के बाद एक सुविधाओं का परखना शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि सरकारी अस्पतालों में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। दवाईयोंका पूरा स्टॉक अस्पतालों में रखा जाए। अगर किसी भी तरह की कोई कमी है तो पहले सूचित किया जाए, ताकि उनहें समय से दवाईयां व अन्य सामान मुहैया करवाया जा सके। याद रहे कि इससे पहले सेहतमंत्री बलबीर सिंह ने सभी जिलों के सिविल सर्जन से मीटिंग की थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अस्पतालों में सुविधाओं का स्तर सुधारा जाए। मरीजों का अच्छा इलाज मुहैया करवाए जाए। इसके साथ ही 400 करोड़ की लागत से पूरे सूबे के सिविल अस्पतालों व प्राथमिक सेहतकेंद्रों को अपग्रेड करने की रणनीति बनी थी। उम्मीद है कि जल्दी ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोग इसका फायदा उठा पाएंगे।

यह पढ़ें:

पंजाब में मान सरकार का बड़ा फैसला; अब गुरबाणी प्रसारण मुफ्त में, सहायक प्रोफेसरों की भर्ती होगी, एज लिमिट बढ़ी, इनके लिए पावर ऑफ अटॉर्नी फ्री

पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट के अलॉटियो का मामला पहुँचा सीएम ऑफिस

पंजाब में शर्मनाक घटना; 2 युवतियों का गैंगरेप हुआ, ढाबे पर खाना खाने पहुंची थीं, युवक उठा ले गए, बारी-बारी से नोचा जिस्म