चंडीगढ़ में नवकार महामंत्र पाठ और भक्ताम्बर दीप अर्चना का आयोजन, जैन समाज की बड़ी भागीदारी
Navkar Mahamantra recitation and Bhaktambar
Navkar Mahamantra recitation and Bhaktambar, आज श्री दिगम्बर जैन मंदिर चंडीगढ़ में, जिन मिलन चंडीगढ़ के तत्वाधान में मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्ताम्बर दीप अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टॉय सिटी से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह पाठ जैन मिलन चंडीगढ़ शाखा द्वारा पिछले लगभग तेंतीस सालों से लगातार हर महीने के आखिरी रविवार को करता आ रहा है। आज के पाठ के आयोजन का सौभाग्य श्रीमती कविता जैन व् उनके परिवार को प्राप्त हुआ । इस अवसर पर जैन मिलन चंडीगढ़ एवं श्री दिगम्बर जैन समाज की समस्त कार्यकारिणी उपस्थित रही।
पाठ के उपरांत सभा को श्री संत कुमार जैन (मुख्य सचिव श्री दिगम्बर जैन सोसाइटी चंडीगढ़ ) ने सम्बोधित किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में श्रीमती मेनका गाँधी पूर्व मंत्री द्वारा दी गयी टिपणी जिसमे उन्होंने जैन साधुओं द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली पीछी की आलोचना की थी, की निंदा की व् समाज का आवाहन किया की इस मुद्दे पर सब एक होकर सरकार को ज्ञापन दें।
उन्होंने बताया की पीछी बनाए की लिए मोर की हत्या नहीं की जाती बल्कि मोर अपने ब्रीडिंग सीजन में साल में एक बार अपने सारे पंख गिरा देता हैं वही पंख पीछी बनाने में प्रयोग होते हैं। इतना ही नहीं मोर पंख का प्रयोग सभी धर्मों में चाहे इस्लाम या सनातन, हर धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयोग किया जाता है। फिर जैन धर्म ही क्यों। श्रीमती गाँधी का जैन समाज पर यह आरोप सरासर निराधार व् बेबुनियाद है उन्हें ऐसी कोई भी स्टेटमेंट देने से पहले सम्पूर्ण जानकारी लेनी चाहिए। ऐसा प्रतीत होता है की उन्होंने केवल सुर्खियां बटोरने के लिए यह टिपण्णी की है। उन्हें पहले भी कई बार उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगायी जा चुकी है।
कार्यक्रम की अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भोजन का आनंद लिया।