उत्तराखंड गोल्ड कप में पंजाब की धमाकेदार एंट्री सेमीफाइनल में, 210 रन से बड़ी जीत

Punjab Makes a Grand Entry into the Uttarakhand Gold Cup

Punjab Makes a Grand Entry into the Uttarakhand Gold Cup

पीसीए ने क्वार्टर फाइनल में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 210 रन से हराया, 5 जून को त्रिपुरा से होगा मुकाबला
मीट हायर ने टीम को दी बधाई

चंडीगढ़, 4 जून: Punjab Makes a Grand Entry into the Uttarakhand Gold Cup, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने उत्तराखंड में खेले जा रहे 42वें ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 210 रन के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने निर्धारित 50 ओवरों में 305 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राहुल कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 109 गेंदों में 139 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। रीवान प्रीत सिंह ने भी 81 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
जवाब में ईस्ट दिल्ली राइडर्स की पूरी टीम 26.3 ओवर में सिर्फ 95 रन पर सिमट गई। पंजाब के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।
इमनजोत सिंह चहल ने 29 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि कार्तिक चड्ढा ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए। दमणप्रीत सिंह और मनप्रीत संधू ने भी एक-एक विकेट लेकर जीत में योगदान दिया।
इस जीत के साथ पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला 5 जून को त्रिपुरा से होगा।
पीसीए के सचिव गुरमीत सिंह मीट हायर ने टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि टीम इसी तरह का प्रदर्शन आगे भी जारी रखे।
पंजाब की यह जीत टीम की मजबूती, संतुलन और प्रतिभा को दर्शाती है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा है।