इस सप्ताह जनता दरबार का आयोजन गुरुवार को होगा

Public Grievance Redressal Session

Public Grievance Redressal Session

चंडीगढ़, 9 दिसंबर: Public Grievance Redressal Session: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया इस सप्ताह अपनी नियमित जन सुनवाई (जनता दरबार) का आयोजन बुधवार की बजाय गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को यू.टी. सचिवालय में करेंगे। प्रशासन ने बताया कि यह परिवर्तन केवल इस सप्ताह के लिए है। इसके बाद जनता दरबार का आयोजन पुनः नियमित कार्यक्रम के अनुसार हर बुधवार को किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, जनता दरबार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सीधे सुनना और उनका समाधान करना है। आम नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकें।