प्रशासक ने बदला यूटी का इतिहास: अब सदन में हाथ उठाकर होगा मेयर का चुनाव
- By Vinod --
- Tuesday, 24 Jun, 2025

Now Mayor will be elected by raising hands in the House
Now Mayor will be elected by raising hands in the House- चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब बंद कटारिया ने यूटी का इतिहास बदलते हुए चंडीगढ़ (कार्य-प्रक्रिया और संचालन) विनिय में संशोधन को मंजूरी प्रदान कर दी है। चंडीगढ़ नगर निगम में अब से मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चयन गुप्त मतदान की बजाय हाथ उठाकर मतदान के माध्यम से किया जाएगा।
इस संबंध में श्री कटारिया ने जानकारी साझा की और कहा कि इस नई प्रणाली के लागू होने से चयन प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी तथा जनप्रतिनिधियों की भूमिका अधिक स्पष्ट और उत्तरदायी बनेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे नगर निगम की कार्यप्रणाली और संचालन में सुधार होगा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में में विश्वास और मजबूती बढ़ेगी।
संशोधन प्रस्ताव हो चुका था पारित
उल्लेखनीय है कि नगर निगम, चंडीगढ़ की की सदन बैठक में पंजाब नगर निगम अधिनियम 1976 की धारा 398 (2) द्वारा यथाविस्तारित, जिसे चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र अधिनियम 1994 तक विस्तारित किया गया है, के तहत अपने विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए इस संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसे अनुमोदन के लिए प्रशासक को भेजा गया था। अब प्रशासक द्वारा इस पर औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
राजनीतिक दल समर्थन में
चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर के पिछले दो चुनावों में आरोप प्रत्यारोप लगते रहे हैं। मेयर चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए विभिन्न राजनीतिक डालनबोर पार्षदों ने पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए गुप्त मतदान को लेकर अपनी अलग प्रतिक्रिया दी और साथ ही नगर निगम के सदन में हाथ उठा कर मेयर के चुनाव को प्राथमिकता दी। यही वजह है सदन में इस संशोधन के प्रस्ताव को प्रशासक के पास भेजा गया था।