योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है: गुलाब चंद कटारिया

International Yoga Day 2025

International Yoga Day 2025

चंडीगढ़ में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया गया।
प्रशासक कटारिया,प्रशासन के अधिकारियों,स्कूली बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया।

चंडीगढ़। International Yoga Day 2025: शनिवार को पूरे भारत बर्ष में 11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह से मनाया जा रहा है। वही चंडीगढ़ स्थित सैक्टर 17 के तिरंगा पार्क में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न हिस्सों में योग सत्रों का आयोजन किया गया, लेकिन मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क में आयोजित हुआ। इस आयोजन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने हिस्सा लिया और शहरवासियों के साथ योग किया।कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया। योग अभ्यास की शुरुआत सुबह सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से हुई। जिसके बाद विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर प्रशासक कटारिया ने कहा,"योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। इससे शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग हमें आत्म-नियंत्रण, अनुशासन और सकारात्मकता सिखाता है। हर नागरिक को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।"

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता दी थी। 2015 में पहला योग दिवस मनाया गया था और तब से यह हर साल देश-विदेश में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है।

अन्य स्थानों पर भी हुआ आयोजन

सुखना लेक, पीजीआई, पंजाब यूनिवर्सिटी, इंडस्ट्रियल एरिया, स्कूल-कॉलेजों, पार्कों और वेलनेस सेंटर्स में भी योग दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। सुखना लेक पर सुबह 5:30 बजे से योग अभ्यास का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया।

पीजीआई चंडीगढ़ में डाक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने योग दिवस मनाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों के लिए योग मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति का एक अहम माध्यम है। पंजाब यूनिवर्सिटी के यूआईईटी ग्राउंड पर भी हजारों छात्रों ने सामूहिक योग किया

योग के फायदे

  • शरीर मजबूत और लचीला बनता है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है
  • मानसिक तनाव में कमी आती है
  • आत्म-संयम और एकाग्रता बढ़ती है
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है

विशेषज्ञों के अनुसार, योग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, अवसाद, पीठ-दर्द जैसी समस्याओं में भी लाभकारी होता है।