आम आदमी पार्टी के नेता हीरा लाल कुंद्रा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

Lok Sabha Elections 2024
चंडीगढ़, 27 मई: Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हीरा लाल कुंद्रा ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। हीरा लाल कुंद्रा वार्ड नंबर 24 से निगम चुनाव लड़ चुके हैं। आम आदमी पार्टी के मंडल महा सचिव मुकेश कुंद्रा भाजपा में शामिल में शामिल हो गए हैं। इन डॉन नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी आज भाजपा में शामिल हुए। शामिल होने वालों में सोनू, कमल जीत कौर, शकुंतला देवी, नीतू कुंद्रा, अमन कुंद्रा मोहित कुंद्रा, विक्रांत, सीमा, ललिता, बसंती, मुन्नी देवी और महेश कुमार प्रमुख हैं। भाजपा के चंडीगढ़ प्रत्याशी संजय टंडन और पार्टी अध्यक्ष इस अवसर मौजूद थे।
संजय टंडन ने कुंद्रा और उनके साथियों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा।
हीरा लाल कुंद्रा ने इस मौके पर कहा कि आम आदमी पार्टी के नेताओं की सोच बड़ी संकुचित है और ऐसे माहौल में उनका दम घुट रहा था। उन्होंने कहा कि संजय टंडन साफ सुथरी छवि के व्यक्ति हैं और चंडीगढ़ से भली भांति परिचित हैं। कुंद्रा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि इस बार जीत का सेहरा उन्हीं के सर पर बंधे गा और वे चंडीगढ़ को प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।