चंडीगढ़ में किस पोलिंग बूथ पर कितने वोटर्स; आज अर्थ प्रकाश पर जानिए मलोया इलाके का हिसाब-किताब, किसका होगा ये वोट बैंक?

Chandigarh Polling Booth Wise Voters Lok Sabha Election 2024

Chandigarh Polling Booth Wise Voters Lok Sabha Election 2024

Chandigarh Polling Booth Wise Voters: हरियाणा पंजाब की राजधानी केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की एक मात्र लोकसभा संसदीय सीट पर एक जून को होने वाले मतदान की ज्यों ज्यों घड़ी नजदीक आती जा रही है त्यों त्यों कांग्रेस और भाजपा ने अपने प्रचार में तेजी लानी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक भाजपा के संजय टंडन आज नामांकन दाखिल कर रहे हैं जबकि कुछ समय बाद कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष तिवारी समेत अन्य प्रत्याशी मैदान में उतर जाएंगे।

इस बीच अर्थ प्रकाश चाहे लोकसभा चुनाव हों या नगर निगम के चुनाव में कुछ हट कर मतदाताओं को एक्सक्लूसिव जानकारी देने की हमेशा कोशिश करता है। इस संदर्भ में अर्थ प्रकाश द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से अपने स्तर पर एकत्रित की गई एक्सक्लूसिव जानकारी आप लोगों तक पहुंचाई जा रही है। अभी तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ में करीब 648964 मतदाता हैं। हालांकि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कुछ मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा।

चंडीगढ़ निर्वाचन क्षेत्र में पोलिंग बूथ एक से 29 की बात करें तो गांव मलोया, मलोया कालोनी और स्मॉल लैट क्षेत्र शामिल हैं। यहां की कुल आबादी में 32838 मतदाता हैं जिनमें से गांव मलोया के 5771 जबकि मलोया कालोनी के 14326 मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार मलोया स्मॉल लैट्स में 12741 मतदाता हैं। ऐसे में आप आकलन कर सकते हैं कि इस बार चंडीगढ़ की सीट आगामी होने वाले चुनाव में कौन प्रत्याशी पर भारी पड़ सकता है।

हालांकि, मतदान से पूर्व यह कहना उचित नहीं होगा कि मतदाता किस राजनीतिक दल को तरजीह देंगे लेकिन वर्ष 2024 के चुनाव में जिस प्रकार अकाली गठबंधन टूट चुका है वहीं कांग्रेस और आप का गठबंधन हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के लिए कुछ हट कर काम किए हैँ चाहे वह राम मंदिर, ज मू कश्मीर का मामला हो जो कि कई वर्षों से लटके हुए थे।

अब देखना है कि एक जून को इस बार भाजपा 400 पार का नारा या फिर इंडिया गठबंधन का नारा देश को बचाना है, को मलोया के मतदाता कितनी तरजीह देंगे या फिर स्थानीय मुद्दों को। कुल मिलाकर मलोया के मतदाता प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। आज हम देखेंगे गांव मलोया कालोनी, मलोया स्मॉल लैट्स इत्यादी का ब्यौरा जहां किस पोलिंग स्टेशन पर कितने पुरूष और कितनी महिला मतदाता हैं। आज पढ़े गांव पलसोरा, गांव बढ़हेड़ी, गांव कजहेड़ी, सेक्टर 61, गांव अटावा का ब्यौरा।

Chandigarh Polling Booth Wise Voters Lok Sabha Election 2024