Chandigarh Schools Timing Changed| चंडीगढ़ में सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली; ठंड के चलते प्रशासन का फैसला

चंडीगढ़ में सभी स्कूलों की टाइमिंग बदली; ठंड के चलते प्रशासन का फैसला, अब सुबह इतने बजे खुलेंगे स्कूल, जानिए छुट्टी कब?

Chandigarh Schools Timing Changed Administration Order Update

Chandigarh Schools Timing Changed Administration Order Update

Chandigarh Schools Timing Changed: चंडीगढ़ में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अब जारी अधिसूचना के मुताबिक, 8 जनवरी से 13 जनवरी तक चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। जबकि स्कूलों की छुट्टी दोपहर 3 बजे तक करनी होगी। बताया जाता है कि अब तक सुबह साढ़े 8 बजे स्कूल खुल रहे थे। जहां ऐसे में स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों दोनों को सुबह ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ता था।

अभी ठंड की ठिठुरन जारी रहेगी

इन दिनों ठंड ने विकराल रूप ले रखा है। ठंड से लोग ठिठुरे जा रहे हैं। अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी पड़ रही है। कोहरे की वजह से सुबह घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, अभी कुछ दिनों तक और लोगों को ठंड की ठिठुरन झेलनी पड़ेगी। 14 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

बता दें कि, चंडीगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है या फिर स्कूलों की छुट्टियाँ कर दी गईं हैं। पिछले दिनों पंजाब में स्कूलों की दोबारा टाइमिंग बदल दी गई थी। 1 जनवरी 2024 से 14 जनवरी तक पंजाब के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूल सुबह 10 बजे से खुलने का निर्देश जारी किया गया था। जबकि स्कूलों की छुट्टी पूर्व निर्धारित समय पर दोपहर 3 बजे रखी गई थी।