गर्मी के दिनों की यह सबसे बड़ी सेवा: चंडीगढ़ पुलिस ने लगाई छबील, ठंडे शरबत से तृप्त हुए लोग

गर्मी के दिनों की यह सबसे बड़ी सेवा: चंडीगढ़ पुलिस ने लगाई छबील, ठंडे शरबत से तृप्त हुए लोग

Chandigarh Police Chhabeel

Chandigarh Police Chhabeel

Chandigarh : गर्मी के दिनों में छबील लगाकर ठंडा शरबत और साथ हलवा-चना या केले जैसी खाने की चीज बांटना, यह वाकई बड़ा पुण्य का काम है| गर्मी के दिनों की यह सबसे बड़ी सेवा है| सड़क पर लगी छबील गर्मी की तपन में न जाने कितने प्यासे लोगों को तृप्त करती है|

बतादें कि, शनिवार को इस सेवा भाव में चंडीगढ़ पुलिस ने भी हिस्सा लिया| थाना-36 पुलिस (प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर और उनकी टीम) द्वारा सेक्टर 37 में छबील लगाई गई| इस छबील में रूह-अफजा, दूध और ठंडे पानी से मिक्स शरबत और केलों का वितरण किया गया|

इस छबील ने गर्मी की धूप की परवाह न करते हुए सड़कों पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी| इसके साथ ही आज गृह मंत्री अमित शाह भी चंडीगढ़ दौरे पर आये हुए थे| ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर काफी सुरक्षाकर्मी तैनात थे| उन्हें भी इस छबील के चलते ठंडा शरबत पीने से राहत मिली|

 

 

रिपोर्ट - रंजीत शम्मी