Chandigarh Lady Doctor Fraud on Dating App

डेटिंग ऐप पर बातें, शादी की प्लानिंग और फिर दिल के टुकड़े-टुकड़े... चंडीगढ़ में लेडी डॉक्टर के 48 लाख गए, केली से डॉ क्रिस्टोफर बना अफ्रीकी शख्स

Chandigarh Lady Doctor Fraud on Dating App

Chandigarh Lady Doctor Fraud on Dating App

Chandigarh Lady Doctor Fraud on Dating App: इंटरनेट की दुनिया में किसी से कहीं भी कोई भी अटैच हो जाता है और फिर शुरू होता है साइबर क्राइम का वो खेल जिसकी कप्लना भी नहीं की जा सकती। चंडीगढ़ में एक लेडी डॉक्टर के साथ ऐसा ही कुछ हुआ। साइबर क्राइम के इस खेल में लेडी डॉक्टर से करीब 48 लाख रूपए ठग लिए गए। फिलहाल, चंडीगढ़ पुलिस ने इस ठगी को अंजाम देने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन 6 आरोपियों में 5 अफ्रीकी नागरिक हैं। जिनकी पहचान केली, जोशुआ, प्रिंस, पॉस्कल, क्रिश के रूप में हुई है। वहीं आरोपी केली इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है। इसके अलावा आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जो कि दिल्ली की बताई जाती है। यह महिला आरोपियों में एक की पत्नी है और आरोपियों की मां का रोल निभा रही थी। यह मां बनकर किसी व्यक्ति को भरोसे में उतारती थी और इमोशनल ड्रामा करती थी।

साइबर क्राइम एसपी केतन बंसल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, दिल्ली-एनसीआर में रेड कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए एक स्पेशल टीम गठित की गई थी। साइबर क्राइम एसपी के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ इनके पास से 25 फोन, 2 लैपटॉप, 3 मॉडम और एक लैंडलाइन फोन की जब्ती की की गई है।

डेटिंग ऐप पर लोगों को ठगते थे

चंडीगढ़ साइबर क्राइम एसपी केतन बंसल ने बताया कि, आरोपी डेटिंग ऐप पर लोगों को ठगते थे। ये डेटिंग ऐप पर अपनी गलत जानकारी देते थे और इसके बाद किसी व्यक्ति के साथ चैटिंग कर उसे अपनी बातों में फंसाकर उसे ठग लेते थे। जहां चंडीगढ़ की लेडी डॉक्टर के साथ भी ऐसा ही हुआ। लेडी डॉक्टर ने जनवरी महीने में अपने साथ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

लेडी डॉक्टर ने शिकायत देते हुए बताया था कि, उसकी डेटिंग ऐप पर डॉ क्रिस्टोफर नाम के एक डॉक्टर से मुलाकात हुई थी। डॉ क्रिस्टोफर ने बताया था कि वह नीदरलैंड में काम करता है। इधर डेटिंग ऐप पर दोनों की यह मुलाकात धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई। दोनों में व्हाटसऐप पर बातें होने लगीं और इस दौरान दोनों में उनकी शादी और भविष्य को लेकर प्लानिंग भी हुई।

डॉ क्रिस्टोफर बोला- मुंबई में कस्टम विभाग ने रोक लिया है, पैसे भेजो

लेडी डॉक्टर के मुताबिक, इसी जनवरी महीने में डॉ क्रिस्टोफर ने उससे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने की बात कही। डॉ क्रिस्टोफर ने कहा कि, वह मुंबई एयरपोर्ट पर है और उसके पास 2,80000 यूरो का डिमांड ड्राफ्ट है। जिसके चलते उसे कस्टम विभाग ने रोक लिया है और छोड़ नहीं रहे हैं। उसे कस्टम चार्ज देना होगा।

लेडी डॉक्टर ने बताया कि, इसी बीच उसे एक मोबाइल नंबर से एयरपोर्ट स्टाफ के रूप में कॉल भी आई। जिसमें उसे चार्जेज पे करने को कहा गया। जहां इस बीच डॉ क्रिस्टोफर के लिए उसने 47,22,600 रूपए अलग-अलग एकाउंट्स में कई किस्तों में ट्रांसफर किए। इसके लिए उसे लोन भी लेना पड़ा। हालांकि, पैसे जाने के बाद उसे पता चला कि उसके साथ बड़ी ठगी हो गई है। आरोपी केली ने उसे नकली डॉ क्रिस्टोफर बनकर ठग लिया है।

सक्रियता से काम रही चंडीगढ़ साइबर पुलिस

बतादें कि, चंडीगढ़ साइबर सेल पुलिस ने थाना साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की देखरेख में जनवरी 2023 में ही 5 के करीब महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है। ये जो लेडी डॉक्टर का मामला है। इसमें भी इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम ने सक्रियता से काम किया। टीम में एएसआई गुलाब सिंह, एएसआई जोगिंदर,कांस्टेबल विकास दहिया, कांस्टेबल ओमवीर, कांस्टेबल मनदीप, महिला कॉन्स्टेबल रीना, महिला सब इंस्पेक्टर प्रतिभा, कॉन्स्टेबल दिनेश, कॉन्स्टेबल अमर खोखर जैसे पुलिसकर्मी शामिल रहे।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी