Chandigarh Factory Fire| चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी, धूं-धूं कर जली फर्नीचर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं
BREAKING
प्रेमी के साथ पत्नी को पकड़ा, पति ने काट दी नाक; मिलने जाते समय चुपके से पीछे-पीछे पहुंचा, हमले में महिला गंभीर रूप से घायल ट्रंप का बयान- मैं पाकिस्तान से प्यार करता; सेना चीफ मुनीर से मिल सम्मानित महसूस कर रहा, PM मोदी और भारत के बारे में ये कहा क्यों 15 दिनों के लिए बीमार हो जाते हैं भगवान जगन्नाथ; किसकी पीड़ा ले रखी है अपने ऊपर, रहस्य जानकर आपका दिल भर आएगा रायपुररानी थाना में सुसाइड: मंदिर में चोरी करते पकड़े गए युवक को पुलिस थाने लाई, कुछ देर बाद फंदे पर लटका मिला ईरान ने अमेरिका को दी चेतावनी; सुप्रीम लीडर ने कहा- अगर अमेरिका ने सैन्य हमला किया तो अपने नुकसान की भरपाई नहीं कर पाएगा

चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी VIDEO; धूं-धूं कर जली फैक्ट्री, आसमान में दूर तक देखा गया धुएं का गुबार, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं

 Chandigarh Industrial Area Phase 2 Factory Fire

Chandigarh Industrial Area Phase 2 Factory Fire

Chandigarh Factory Fire: चंडीगढ़ में एक बार फिर आग लगने की घटना हुई है। इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 में राम दरबार स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई है। आसमान में धुएं का गुबार फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि, यह फैक्ट्री प्लॉट नंबर 786 में बनी है। फैक्ट्री में आग काफी तेजी से फैली है। जिस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग कैसे लगी और कितना नुकसान हुआ है? इस बारे में अभी जानकारी नहीं हैं। आग बुझने के बाद जांच कर नुकसान का सटीक आकलन हो पाएगा। वहीं गनीमत है कि आग में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

फैक्ट्री में फर्नीचर का काम होता है

मिली जानकारी के अनुसार, जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें फर्नीचर का काम होता है। फैक्ट्री में लकड़ी और प्लास्टिक के फर्नीचर के सामान बनाए जाते हैं। फैक्ट्री में आग तेजी से फैलने का एक बड़ा कारण लकड़ी और प्लास्टिक का सामान भी है। इस फैक्ट्री को लेकर एक और बड़ी जानकारी यह आई है कि उक्त फैक्ट्री सुभाष मित्तल की बताई जा रही है। जो कि फेमस भजन गायक कन्हैया मित्तल के भाई बताए जा रहे हैं।

आग लगने का वीडियो देखिए

 

टोयोटा शोरूम में लगी थी भीषण आग

ध्यान रहे कि, पिछले महीने ही चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित टोयोटा शोरूम में भीषण आग लग गई थी। जिसके चलते यहां कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं थीं और बुरी तरह से जल गईं थीं। मसलन आग की इस घटना में काफी ज्यादा नुकसान हुआ था। इसके अलावा हाल ही में मोहाली स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भी भीषण आग लगी थी। इस घटना में पांच लोग झुलस गए थे।