भाजपा ने ठुकराए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के आरोप

भाजपा ने ठुकराए कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के आरोप

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

मोदी की गारंटी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्षद स्वयं करेंगे भाजपा प्रताशियों को वोट ---- जतिंदर पाल मल्होत्रा

चंडीगढ़, 21 जनवरी 2024: Aam Aadmi Party: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस व आम आदमी पार्टी द्वारा मीडिया के माध्यम से भाजपा पर लगाए गए आरोपों को गलत करार देते हुए उल्टे आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पर पार्षदों को धमकाने और उन्हें डर के माहौल में रहने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

उक्त विषय को लेकर आज यहां प्रदेश कार्यालय 'कमलम' में प्रैस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन ,महासचिव हुकम चंद तथा सभी पार्षद उपस्थित थे। 
इस अवसर पर जतिंदर पाल मल्होत्रा ने कहा कि पंजाब सरकार, आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पार्षदों को डर के माहौल में रखा हुआ है।  किसी पार्षद को अपना व्यक्तिगत फैसला नहीं लेने दिए जा रहा। पंजाब सरकार के मुख्य सचिव तथा पंजाब के मुख्यमंत्री के ओ एस डी चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों को धमकियां दे रहे हैं तथा पार्षदों पर दबाव बना रहे हैं। पार्षदों को बंधी बना रखा है और अपने बीमार पारिवारिक संबंधी जो हॉस्पिटल में दाखिल हैं, उन्हें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। कांग्रेस नेता पवन बंसल ने वर्कर्स के साथ तो धोखा किया ही है, साथ ही साथ काउंसलर को भी बेचने का काम कर रहे है। हर प्रकार की ओछी राजनीति कर रहे हैं जबकि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील योजनाओं, उनकी गारंटी तथा भाजपा की लोककल्याणकारी नीतियों को देखकर पार्षद भाजपा के प्रत्याशियों को वोट देंगे।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने स्वयं चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप के गठबंधन को मौकापरस्ती का गठबंधन करार किया है। यह गठबंधन पवन कुमार बंसल और राघव चड्डा का निजी गठबंधन है, जिस वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के कमांडो व आम आदमी पार्टी के 200 कार्यकर्ता शहर में घूम कर पार्षदों व उनके परिवारों को धमका रहे हैं।

यह पढ़ें:

पंजाब में एनकाउंटर; लॉरेंस गैंग के गैंगस्टरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जवाबी कार्रवाई में 2 को गिराया, 1 पुलिसकर्मी बाल-बाल बचा

सामान्य रक्त कैंसर का कारण बन सकते हैं हेपेटाइटिस-बी और सी वायरस

Punjab: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने सिटी ब्यूटी मुकाबले के विजेताओं को किया सम्मानित