भाजपा नेता संजय टंडन ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंदिरों में जाकर की साफ सफाई और लंगर सेवा

भाजपा नेता संजय टंडन ने प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मंदिरों में जाकर की साफ सफाई और लंगर सेवा

Cleanliness and Langar Service

Cleanliness and Langar Service

चंडीगढ़। Cleanliness and Langar Service: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व आज चंडीगढ़ के मदिरों में साफ-सफाई और लंगर सेवा की। भाजपा नेता संजय टंडन स्वच्छता के महा-अभियान से जुड़ते हुए अपने सहयोगियों के साथ पहले चंडीगढ़ सेक्टर-56 के गुरु कृपा दरबार मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ काफी समय तक साफ-सफाई की। संजय टंडन ने मंदिर के मुख्य प्रांगण समेत सभी देवी देवताओं के मुख्य द्वार के सामने झाड़ू-पोंछा भी लगाया। 

Cleanliness and Langar Service

इसके बाद भाजपा नेता संजय टंडन मकर संक्राति के शुभ अवसर पर गांव दरिया (दड़वा) में लीलाधर स्वामी द्वारा  आयोजित लंगर सेवा में शामिल हुए। यहां उन्होंने काफी समय तक लंगर सेवा करते हुए आयोजन में शामिल लोगों को मकर संक्रांति उत्तरायण की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों की मंगल कामना की। साथ ही लोगों से 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दौरान अपने-अपने घरों के आसपास के मंदिरों में पहुंचकर इस करीब 500 वर्षों बाद आई इस ऐतिहासिक घड़ी का साक्षी बनने का आग्रह किया। संजय टंडन ने यह भी कहा कि जब कभी मौका मिले तो हर कोई कम से कम एक बार श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के दर्शन कर स्वयं को अवश्य कृतार्थ करें। इस मौके पर भाजपा नेता संजय टंडन के साथ राजेश पासवान ललित कंसल योगराज सिंह भरत यादव और काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP से होगी क्रॉस वोटिंग; AAP सीनियर नेता का दावा, झाड़ू-पंजे में गठबंधन भी लगभग तय!

सेवा मिशन अब करेगी सेवा: एम्बुलेंस सेवा शरू

ठंड के चलते चंडीगढ़ प्रशासन का फैसला; अब इस तारीख तक बंद रहेंगे 8वीं क्लास तक के सभी स्कूल, शिक्षा निदेशक ने ऑर्डर जारी किया