क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी; बिहार के क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, खेल विभाग ने तैयार किया नया प्रस्ताव
Great news for cricketers; cricketers from Bihar to get government jobs
पटना। Great news for cricketers; cricketers from Bihar to get government jobs, बिहार में क्रिकेटरों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है। खेल विभाग ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा चयनित भारतीय पुरुष एवं महिला वरिष्ठ क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को भी सामान्य प्रशासन विभाग एवं खेल विभाग की 'मेडल लाओ, नौकरी पाओ' योजना में शामिल करने की योजना बनाई है।
प्रस्ताव स्वीकृत होने पर ऐसे खिलाड़ियों को लेवल-9 की सरकारी नौकरियों का लाभ मिल सकेगा। खेल विभाग ने रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह निर्णय लिया गया।
स्पोर्ट्स एक्शन प्लान में और क्या है?
बिहार में 4,818 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की नियुक्ति एवं पदस्थापना की जा चुकी है। 17,000 शिक्षकों को विद्यालयी बच्चों के लिए आयु-उपयुक्त योग प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।
प्रस्तावित स्पोर्ट्स एक्शन प्लान में विद्यालयों के लिए फिजिकल लिटरेसी रिपोर्ट कार्ड, वैज्ञानिक प्रतिभा पहचान कार्यक्रम, प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षकों के प्रमाणन कार्यक्रम, फिट कैंपस चैलेंज, खिलाड़ियों एवं बच्चों के लिए एकीकृत वेलनेस पोर्टल, खेल विनिर्माण हब तथा डोपिंग संबंधी जागरूकता कार्यक्रम जैसी पहल शामिल हैं।
बैठक में बताया गया कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का पवेलियन तैयार हो चुका है। शेष तीन दर्शक दीर्घाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
राजगीर में 40 हजार खेल प्रेमी देख सकेंगे मुकाबले
स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता लगभग 40 हजार होगी। परियोजना के लिए वर्तमान में 1,121 करोड़ रुपये का प्रविधान है। इसके अतिरिक्त पटना स्थित बीपी सिन्हा शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय को सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी) माडल के तहत लगभग 114 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक एवं प्रीमियम खेल सुविधा केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना की भी समीक्षा की गई।