बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ी खबर: 'लक्ष्मी भंडार' योजना रहेगी जारी, सीएम सुवेंदु ने दी आधिकारिक मंजूरी
Big news for women in Bengal: 'Lakshmi Bhandaar'
नई दिल्ली। बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि, पिछली सरकार में शुरू की गई 'लक्ष्मी भंडार' योजना पहले की ही तरह चलती रहेगी। उन्होंने आगे कहा, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ऐसे किसी भी कल्याणकारी योजनाओं को नहीं रोकेगी; जिन्हें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस की पिछली सरकार ने शुरू किया था।
'लक्ष्मी भंडार नहीं रुकेगा': सीएम सुवेंदु
अधिकारी ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, "लक्ष्मी भंडार नहीं रुकेगा और साथ ही बंगाल में चल रही सभी लाभार्थी योजनाएं जारी रहेंगी।" इस बैठक में कुल छह फैसले लिए गए और चुनाव आयोग का हिंसा मुक्त और सफल चुनाव के लिए धन्यवाद किया गया। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ताओं के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त भी किया गया।
-1778491239349.png)
मालूम हो कि,'लक्ष्मी भंडार' ममता बनर्जी सरकार की एक प्रमुख योजना थी। 2021 में शुरू की गई यह योजना समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इसमें अनुसूचित जाति या जनजाति की 25 से 60 साल की महिलाओं को हर महीने 1200 रुपये मिलते हैं।
जबकि अन्य श्रेणियों की महिलाओं को 1,000 रुपये हर महीने मिलते हैं। बता दें कि, इस योजना को ममता सरकार की राजनीतिक और चुनावी रणनीति का एक मुख्य आधार माना जाता था, क्योंकि यह उनके सबसे मुखर और भरोसेमंद वोट बैंक यानी महिलाओं को लक्षित करती थी।