भगवंत मान सरकार हरियाणा के समकक्षों के साथ मिलकर किसानों के खिलाफ साजिश कर रही: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

भगवंत मान सरकार हरियाणा के समकक्षों के साथ मिलकर किसानों के खिलाफ साजिश कर रही: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया

Sardar Bikram Singh Majithia

Sardar Bikram Singh Majithia

कहा कि हरियाणा पुलिलस पंजाब की धरती पर किसानों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कैसे कर सकती है?

पंजाब की जमीन पर किसानों के खिलाफ हरियाणा पुलिस की मदद करने के लिए पटियाला एस.एस.पी को बर्खास्त किया जाए: सरदार मजीठिया

चंडीगढ़: Sardar Bikram Singh Majithia: शिरोमणी अकाली दल के वरिष्ठ नेता सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज  पंजाब की जमीन पर पंजाब के किसानों पर आंसू गैस के गोले और अन्य प्रकार के हमले कर दमनकारी कार्रवाई करने को ‘‘ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा सरकार के बीच मिलीभगत और षडयंत्रकारी कार्रवाई’’ करार दिया है।

सरदार मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री को किसानों और अन्य पंजाबियों को स्पष्टीकरण देना चाहिए कि हरियाणा पुलिस कानूनी अधिकार क्षेत्र से बाहर पंजाब की धरती पर दमन कैसे कर सकती है। उन्होने कहा, ‘‘ इस तरह की कार्रवाई पंजाब के इतिहास में अभूतपूर्व है’’।

अकाली दल के वरिष्ठ नेता ने भगवंत मान के ‘‘चहेते एसएसपी पटियाला’’ को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की है, जिन्होने हरियाणा पुलिस को पंजाब के किसानों के खिलाफ करने की अनुमति दी, जबकि वे अभी भी पंजाब के शंभु बार्डर पर थे। उन्होने पूछा आखिर हरियाणा पुलिस सभी न्यायिक सीमाओं का उल्लंघन करते हुए पंजाब के क्षेत्र पर कब्जा कैसे कर सकती है? क्या वे भगवंत मान सरकार की अनुमति के बिना ऐसा कर सकते थे? भगवंत मान की पुलिस ने हरियाणा पुलिस को ऐसा करने से रोकने के लिए क्या किया? सरदार मजीठिया ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा ,‘‘ वास्तव में पंजाब और हरियाणा दोनों सरकारे पंजाब के किसानों के खिलाफ इस दमनकारी कार्रवाई को अंजाम देने में मिली हुई थी’’।

सरदार मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ‘‘ किसानों के साथ दोगुला व्यवहार कर रहे हैं, उनका साथ देने का दिखावा कर रहे जबकि असल में केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार मिलकर शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों को दिन दिहाड़े दमन का शिकार बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं’’।

सरदार मजीठिया ने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दोनोें ने किसानों को सभी कृषि उपज पर एमएसपी देने के लिए ठोस और गंभीर प्रतिबद्धता जताई थी ,‘‘ चाहे केंद्र ने ऐसा नही किया’’। यह रिकाॅर्ड में है कि उन्होने किसानों का समर्थन हासिल करने और चुनाव जीतने के लिए यह वादा किया था। उन्होने कहा कि लेकिन इस समर्थन के आधार पर सरकार बनने के बाद भगवंत मान और केजरीवाल ने किसानों को मुर्ख बनाया और उनकी पीठ में छुरा घोंपा है’’।

सरदार मजीठिया ने कहा कि किसानों को धोखा देने में हरियाणा सरकार और भगवंत मान सरकार के बीच मिलीभगत की ठोस और विश्वसनीय रिपोर्टें हैं।

सरदार  मजीठिया ने कहा कि अकाली दल किसानों की  उचित मांगों को पूरा करने में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होने कहा कि अकाली दल ने हमेशा लोकतांत्रिक अधिकारों और स्वतंत्रता के लिए ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी है और किसानों के शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार का पूर्ण समर्थन करता है।

यह पढ़ें:

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से किसानों से की गई सभी प्रतिबद्धताएं पूरी करने की अपील की

अपराधियों के हौसले बुलंद: घर के बहार बैठी बुजुर्ग को मारी गोली, मौके से हुए फरार

पंजाब गवर्नर का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं; बनवारी लाल पुरोहित फिर कामकाज में सक्रिय, छठी बार सीमावर्ती इलाकों का दौरा करेंगे