Bhagalpur Bridge Collapse News: हमें लगा धमाका हुआ है... बिहार में पुल गिरा, नदी में समा गया

नदी में समा गया पुल, भयानक मंजर का VIDEO; लोग बोले- हमें लगा धमाका हुआ है... फिर जो देखा हम कांप गए, यह भ्रष्टाचार जानें लेकर रहेगा

Bhagalpur Bridge Collapse News

Bhagalpur Bridge Collapse News

Bhagalpur Bridge Collapse News: पहले भी आपने पुल गिरने की तमाम घटनाएं देखी होंगी। लेकिन अब बिहार में एक पुल किस तरह से गंगा नदी में समा गया। उसे देखकर आप हिल जाएंगे। घटना के वक्त आसपास के लोग भी दहशत में आ गए थे और उनमें अफरा-तफरी मच गई थी। दरअसल, यह पूरी घटना बिहार के भागलपुर की है। जहां गंगा नदी पर बन रहा अगुवानी-सुल्तानगंज पुल अचानक भरभराकर गिर गया। पुल गिरने की आवाज एक भयानक धमाके जैसी थी। पुल के नदी में समाते ही ऊंची-तेज लहरें भी उठीं। जो कि काफी दूर तक आगे बढ़ीं। थोड़ी देर के लिए मानो ऐसा लगा कि जैसे नदी में भूचाल आ गया है और अब आफत है। घटना के वक्त नदी में नावें थीं और उनमें लोग मौजूद थे।

हालांकि, गनीमत रही है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना के वक्त पुल पर काम कर रहे लोग भी मौजूद नहीं थे। वहीं किसी के हताहत न होने की दूसरी बड़ी वजह ये भी रही कि पुल अभी निर्माणाधीन था। चालू नहीं था। अगर चालू होता और तब ऐसे गिरता तो काफी संख्या में लोगों की जान जा सकती थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि, घटना के तुरंत बाद SDRF की टीम मौके पर भेज दी गई थी। यहां SDRF की टीमों ने सर्च ऑपरेशन भी चलाया। ताकि अगर कोई घटना की चपेट में आया है तो उसे बचाया जा सके। अधिकारियों ने कहा कि, हम इंजिनयरों के संपर्क में हैं। पुल के गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं आई है। रविवार होने की वजह से उनका कोई मज़दूर घटना के दौरान पुल पर मौजूद नहीं था।

Bhagalpur Bridge Collapse News
Bhagalpur Bridge Collapse News

मुख्यमंत्री नीतीश ने घटना की जांच के आदेश दिए

इधर, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि, घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। पुल निर्माण निगम से रिपोर्ट मांगी गई है और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है। आपको बतादें कि, इससे पहले इस पुल के गिरने की घटना हो चुकी है। पिछले साल ही इस पुल का कुछ हिस्सा गिर गया था।

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, जब इससे पहले भी पुल गिरने की घटना हुई थी, तब भी हम आशंका में थे कि हमें सभी सेगमेंट की जांच करानी चाहिए। रिव्यू मीटिंग भी की गई। IIT रुड़की ने 30 अप्रैल 2022 में पुल गिरने का कारण आंधी तूफान बताया। हमें इसके डिजाइन में पहले से ही फॉल्ट था, इसे पूरे तरीके से ध्वस्त करके फिर से कार्य प्रारंभ करने का हमारा निर्णय था।

घटना पर बीजेपी का निशाना

पुल गिरने की घटना पर राजनीति भी शुरू हो गई है। बीजेपी ने बिहार सरकार पर पुल गिरने को लेकर निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि, पुल गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। बिहार सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंख बंद न कर सभी पुल की सुरक्षा जांच कराएं। वहीं बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, जब नीयत में खोट होगा तो नीति कैसे सफल होगी। एक बार सुलतानगंज के तरफ पुल गिरा था और आज खगड़िया की ओर गिरा है। कई पुल पुर्णिया में भी गिरे हैं, बिहार के अंदर यह कमीशनखोरी की प्रथा गुणवत्ता विहीन काम चरम पर है। जिसकी छवि दिखाई दे रही है।

लोग बोले- यह भ्रष्टाचार का भयानक मंजर है

इधर, लोग भी पुल गिरने की घटना से बेहद हैरान और नाराज नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि, पिछले साल भी इसी पुल का यही हिस्सा गिरा था। अभी पुल पर गाड़ी भी नहीं चली, अगर गाड़ी चलेगी तो क्या होगा पता नहीं। हमें लगता है कि उससे पहले ही सब टूट जाएगा। हम इसकी जांच चाहते हैं। यह बात दिल्ली तक जानी चाहिए। पता नहीं पुल निर्माण के लिए किस तरह की सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है...निश्चित नहीं है कि जनता कभी इस पुल का उपयोग कर पाएगी या नहीं...": यह घटना में सरकार में भ्रष्टाचार को सरासर दर्शाती है।

लोगों ने कहा- हमें लगा ब्लास्ट कर दिया किसी ने

पुल गिरने की घटना से लोग भारी दहशत में भी हैं। घटना को आंखों देख रहे लोगों ने बताया कि, जब पुल गिरा तो लगा कि किसी ने ब्लास्ट कर दिया है। हम डर से भागने लगे। लेकिन फिर समझ आया पुल गिर गया है।

आप भी वीडियो देखिए