पंचकूला में पुलिस पर हमला नाके पर तैनात ASI का हाथ तोड़ा, मामला दर्ज

पंचकूला में पुलिस पर हमला नाके पर तैनात ASI का हाथ तोड़ा, मामला दर्ज

Attack on police in Panchkula

Attack on police in Panchkula

पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर-5 में पुलिस नाके पर तैनात ASI पवन कुमार के साथ मारपीट कर हाथ तोड़ने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Attack on police in Panchkula

जानकारी के अनुसार ASI पवन कुमार वीरवार को सेक्टर-5 के नाके पर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में उनके पास पहुंचा और बहस करने लगा। आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसके 3 से 4 अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और ASI के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने ASI का हाथ मरोड़कर तोड़ दिया।

घटना के बाद सेक्टर-5 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।