सहारनपुर में नौकर की हत्‍या करने के बाद मालिक ने खुद भी लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

सहारनपुर में नौकर की हत्‍या करने के बाद मालिक ने खुद भी लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर में नौकर की हत्‍या करने के बाद मालिक ने खुद भी लगा ली फांसी

सहारनपुर में नौकर की हत्‍या करने के बाद मालिक ने खुद भी लगा ली फांसी, जांच में जुटी पुलिस

सहारनपुर : जिले में पांच दिन पहले मालिक ने अपने नौकर की हत्या कर दी. बाद में पकड़े जाने के डर से मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी. पुलिस और फोरेंसिक टीम शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है.

थाना नानौता इलाके के गांव सोना अर्जुनपुर निवासी प्रवीण(36), ठाकुर विनोद के यहां नौकरी कर रहा था. प्रवीण पिछले पांच दिनों से लापता था, जिसकी गुमशुदगी थाना नानौता में दर्ज कराई गई थी. पुलिस के मुताबिक विनोद ने किसी बात को लेकर प्रवीण की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. शव को बाग के कमरे में छिपा दिया. पकड़े जाने के डर से विनोद इस कदर घबरा गया कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी.

परिजनों के मुताबिक विनोद भी शुक्रवार शाम से घर नहीं लौटा. बाग में विनोद का शव फांसी के फंदे से झूलता मिला. बाग में बने कमरे में प्रवीण का क्षत विक्षत शव मिला. प्रवीण के गले पर धारदार हथियार के वार मिले. सूचना पर एसपी देहात सूरज राय समेत कई थानों की फोर्स पहुंच गई. 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पूछताछ में परिजनों ने बताया कि प्रवीण पांच दिनों से गायब था. उसके परिजन विनोद से उसके बारे पूछताछ कर रहे थे. शुक्रवार की शाम फोन कर विनोद ने परिजनों से आखिरी बार बात की और घर नही लौटा. उसका शव बाग में फांसी पर लटका मिला है.

एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई. प्रथम दृष्टयता जांच में नौकर की हत्या करने के बाद तनाव में आकर विनोद के आत्महत्या की बात सामने आई है. पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच कर रही है. विनोद ने प्रवीण की हत्या क्यों की इसकी वजह तलाशी जा रही है.