Advisory for Indians in Russia and Ukraine War

आम लोगों का क्या कसूर! आंखों से पूरा डर बयां.. छाई बदहवासी, यूक्रेन में लोगों में अफरा-तफरी, अब भारतीयों के लिए ये खास सलाह जारी

Advisory for Indians in Russia and Ukraine War

Advisory for Indians in Russia and Ukraine War

रूस ने यूक्रेन पर हमले (Russia attacks on Ukraine) की शुरुवात कर दी है| जहां अब यूक्रेन भी अपने बचाव में रूस पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है| मतलब, यूक्रेन में स्थिति बेहद ज्यादा बिगड़ चुकी है और एक बड़े स्तर पर भयावहता की ओर बढ़ रही है| इधर, रूस और यूक्रेन की इस लड़ाई में यूक्रेन में रह रहे लोग दहल उठे हैं| उनकी आंखों में एक अजीब खौफ साफ़ झलक रहा है| उनके बीच अफरा-तफरी का माहौल है| फ़िलहाल, यूक्रेन सरकार अपने नागरिकों को न घबराने और सुरक्षित रहने की बात कह रही है| तो इधर अब भारत सरकार की ओर से भी यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए सलाह जारी कर दी गई है| यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास की तरफ से भारतीयों के लिए एक ख़ास सलाह जारी की गई है|

भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में मौजूद भारतीयों के लिए अपनी ख़ास सलाह में कहा है कि ''यूक्रेन में मौजूदा स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है. इसलिए भारतीयों से अपील है कि कृपया वह शांति बनाये रखें, घबराएं न और जहां भी हों सुरक्षित रहें. भारतीय दूतावास की तरफ से यूक्रेन में भारतीयों को घर के अंदर रहने को कहा गया है| भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय जहां भी हों अंदर रहें. खुले में न रहें. यात्रा करने से बचें. वहीं जो लोग कीव या यूक्रेन के पश्चिमी भागों की यात्रा करने की सोच रहे हैं, उन्‍हें सलाह दी जाती है कि वह ऐसा न करें''|

Advisory for Indians in Russia and Ukraine War
Advisory for Indians in Russia and Ukraine War

स्थिति पर हमारी पूरी नजर है....

वहीं, भारतीय दूतावास का कहना है कि हम तेजी से बदल रहे हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24x7 आधार पर चालू किया जा रहा है| बतादें कि, अबतक बड़ी संख्या में भारतीयों, खासकर छात्रों को यूक्रेन से भारत वापिस लाया गया है लेकिन अभी कई भारतीय नागरिक और छात्र यूक्रेन में ही हैं| भारतीय दूतावास का कहना है कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। भारतीयों की सलामती हमारी प्राथमिकता है|

UN में बोला भारत ....

इधर, UN यानि संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत का कहना है कि स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता है तो यह संकट शांति और सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। हम सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। हमें विश्वास है कि बातचीत के माध्यम से सबकुछ हल किया जा सकता है|