Administration increased DC rates

प्रशासन ने डीसी रेटों में किया इजाफा

Chandigarh-Administration

Administration increased DC rates

Administration increased DC rates :  चंडीगढ़ (साजन शर्मा )। चंडीगढ़ प्रशासन ने हजारों कर्मचारियों को राहत दी है। प्रशासन ने डीसी रेटों में इजाफा किया है। इससे उन कर्मचारियों को फायदा मिलेगा जो हर साल चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा अधिसूचित डीसी दरों पर वेतन प्राप्त कर रहे हैं। प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए डीसी दरें बढ़ा दी हैं और यह 1अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी।

इस संबंध में डीसी कार्यालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। ये दरें सभी सरकारी अधिकारियों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और चंडीगढ़ प्रशासन के स्वायत्त निकायों द्वारा लागू की जाएंगी। हालाँकि, चंडीगढ़ प्रशासन के ये कार्यालय अपने कर्मचारियों के लिए इन डीसी दरों को अपनाने पर अपना प्रशासनिक निर्णय लेंगे।

सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और केंद्र सरकार के स्वायत्त निकाय इसमें शामिल रहेंगे। चंडीगढ़ में स्थित अपने कर्मचारियों के लिए इन डी.सी दरों को अपनाने के संबंध में अपना निर्णय ले सकते हैं। डीसी कार्यालय को प्राप्त विभिन्न अभ्यावेदनों को ध्यान में रखते हुए डी.सी दरों को संशोधित किया गया है।