AAP Appointed Election in-Charge In Haryana: हरियाणा में AAP ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, पूरी लिस्ट

हरियाणा में AAP ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, जिलों के साथ वार्ड वाइज देखिए पूरी लिस्ट

AAP Appointed Election in-Charge In Haryana

AAP Appointed Election in-Charge In Haryana

AAP Appointed Election in-Charge In Haryana : हरियाणा पंचायत चुनाव-2022 (Haryana Panchayat Chunav 2022) के लिए आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने यमुनागर, कैथल, झज्जर, भिवानी, पानीपत और और जींद जिले में वार्ड वाइज चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं| नीचे दी गई लिस्ट में आप विस्तार से पूरी जानकारी ले सकते हैं|

देखिए

AAP Appointed Election in-Charge In Haryana
AAP Appointed Election in-Charge In Haryana
AAP Appointed Election in-Charge In Haryana
AAP Appointed Election in-Charge In Haryana

हरियाणा में पहले फेज का पंचायत चुनाव

बतादें कि, पहले फेज में हरियाणा (Haryana) के 9 जिलों में पंचायत चुनाव होगा| इन जिलों में भिवानी,  झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर जैसे जिले शामिल है| यहां जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 2 नवंबर को वोटिंग की जाएगी|

हरियाणा में दूसरे फेज का पंचायत चुनाव

दूसरे फेज में प्रदेश के 9 जिलों में चुनाव कराया जाएगा| इस फेज में अम्बाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा व सोनीपत जैसे कुल 9 जिलों को शामिल किया गया है| इन जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए 9 नवंबर को वोट पड़ेंगे| जबकि सरपंच-पंचों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग की जाएगी| वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक का रहेगा| उम्मीवार अपना नामांकन 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दाखिल कर सकते हैं| हालांकि, इस बीच 23, 24 और 25 को त्योहार के चलते नामकान दाखिल नहीं होगा|

अभी रह गए 4 जिले

बतादें कि, हरियाणा पंचायत चुनाव के दूसरे फेज की घोषणा के बाद भी अभी 4 जिले ऐसे रह गए हैं| जहां चुनाव नहीं हो रहा है| हिसार, फतेहाबाद, फरीदाबाद और पलवल में तीसरे फेज में चुनाव होगा| बतादें कि, फतेहाबाद जिले को पहले फेज में शामिल किया गया था लेकिन आदमपुर उपचुनाव को देखते हुए यहां चुना टाल दिया गया| आदमपुर में उपचुनाव के लिए 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होनी है|