5वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग: चंडीगढ़ के मेहुल और सौरव ने जीता गोल्ड, कुल 4 पदक

5वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग: चंडीगढ़ के मेहुल और सौरव ने जीता गोल्ड, कुल 4 पदक

5th Sub-Junior National Boxing

5th Sub-Junior National Boxing

चंडीगढ़, 27 जून 2026। 5th Sub-Junior National Boxing, आज संपन्न हुई 5वीं सब जूनियर नेशनल बॉयज एंड गर्ल्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया।
मेहुल राणा और सौरव ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। एसडी स्कूल-32 के मेहुल राणा ने -70 किग्रा भारवर्ग में फाइनल मुकाबले में पंजाब के मुक्केबाज को हराकर स्वर्ण पदक जीता। मेहुल पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और उज्बेकिस्तान में आयोजित सब जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुके हैं।
वहीं बीसी-42 के सौरव ने -35 किग्रा वर्ग में हरियाणा के बॉक्सर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इसके अलावा रुद्रांश ने +70 किग्रा वर्ग में और साक्षी ने -49 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर चंडीगढ़ की झोली में दो और पदक डाले।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर चंडीगढ़ एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चंद्र, चेयरमैन डॉ. सी.के. जेराथ और एस. चरणजीत सिंह विर्क ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।