aaj ka itihas

13 November Ka Itihas (13 November की ऐतिहासिक घटनाये)

10-History

aaj ka itihas

आज का इतिहास –  प्रत्येक दिन विश्व में कुछ न कुछ ऐसा होता है जो की एक महत्वपूर्ण इतिहास (Important History) बन जाता है जैसे, खेल जगत में रिकॉर्ड बनना, किसी प्रसिद्द व्यक्ति का जन्म व् मृत्यु, आज के दिन के महत्वपूर्ण दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आदि । भारत (India) और विश्व (World) में आज के दिन बहुत सी ऐसी प्रमुख ऐतिहासिक घटनायें (Historical Events) हुई जिनका जिक्र आज भी इतिहास (History) के पन्नो में किया गया है।

1898-काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता के विद्यालय का उद्घाटन किया।

1945-कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म।

1950-तिब्बत ने चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।

1968-हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म।

1968-पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।

1971-अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुँचा।

1975-विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।

1985-पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गए थे।

1997-सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।

1998-चीन के विरोध के बावजूद दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।

2004-अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।

2007-फिलीपीन्स के संसद के दक्षिणी हिस्से में विस्फोट में एक सांसद समेत चार लोगों की मौत।

2008-असम गण परिषद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।

2009-झारखण्ड में नक्सलियों ने निवर्तमान विधायक रामचन्द्र सिंह सहित सात लोगो का अपरहण कर लिया।

2013-तिब्ब्त में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।

 

12 November Ka Itihas (12 November की ऐतिहासिक घटनाये)