Yamuna Water Reached Taj Mehal Walls

प्रकृति का कहर ! 45 साल में पहली बार 'Taj Mehal' की दीवारों तक पहुंचा यमुना का पानी, देखें तस्वीरें 

Yamuna Water Reached Taj Mehal Walls

Yamuna Water Reached Taj Mehal Walls

Yamuna Water Reached Taj Mehal Walls : दिल्ली के तमाम इलाकों में यमुना नदी में बाढ़ आ गई है. बुधवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया। आलम ये हो गया है कि अब यमुना का पानी ताज महल की दीवारों तक पहुंच गया है।

45 साल में पहली बार यमुना का जलस्तर इतना बढ़ गया है कि पानी ताज महल तक पहुंच गया है। ताज महल के मुगल गार्डन में भी पानी भर गया है। यमुना के बढ़े जलस्तर को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। 

कोलंबिया में विमान दुर्घटना, 6 लोगों की हुई मौत

Yamuna crosses warning level again in Delhi, likely to swell further - The  Hindu BusinessLine

निचले इलाकों में भी भरा पानी 
ताज महल के आसपास के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। इसके साथ ही राम बाग, मेहताब बाग, जोहरा बाग, काला गुंबद और चीनी दा रौजा जैसे स्मारक भी खतरे में पड़ सकते हैं।

हालांकि, इस बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने दावा किया है कि इन स्मारकों को अब तक कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Flood waters from Yamuna River reach walls of Taj Mahal for first time in  45 years

45 साल में पहली बार पानी का लेवल क्रॉस 
ताज महल के सहायक संरक्षक प्रिंस वाजपेई के अनुसार, पानी ताज महल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे का बगीचा जलमग्न हो गया। 2010 और इससे पहले 1978 में भी यमुना का पानी ताज महल की दीवारों तक पहुंच गया था। इस साल भी पानी ताज महल तक पहुंच गया है लेकिन स्मारक को कोई खतरा नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम हुआ है लेकिन अभी भी यह खतरे के निशान (205.33) से ऊपर बह रही है।

Rising Yamuna reaches walls of Taj Mahal for 1st time in 45 years | Latest  News India - Hindustan Times