Woman Sold Child For Buy iPhone| मां के 'शौक' से 'ममता' हारी; महिला ने iPhone के लिए बेच दिया अपना 8 महीने का बच्चा

मां के 'शौक' से 'ममता' हारी; महिला ने iPhone के लिए बेच दिया अपना 8 महीने का बच्चा, रील्स बनाने में मजा नहीं आ रहा था, महंगा मोबाइल चाहिए था

Woman Sold Child For Buy iPhone

Woman Sold Child For Buy iPhone

Woman Sold Child For Buy iPhone: नया जमाना है, सोशल मीडिया का चलन है और फेमस होने की अंधी दौड़ है। इसके लिए इंसान कुछ भी कर रहा है। वो सब कुछ भी जो शर्मनाक है, घटिया है और सन्न कर देने वाला है। इस बदलते दौर में एक मां की ममता भी बदल रही है। आज माओं ने ऐसे-ऐसे शौक ऐसे पाल लिए है कि उन शौक के सामने ममता का कोई वजूद ही नहीं रह गया है। दरअसल, पश्चिम बंगाल से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है.

यहां नार्थ 24 परगना में एक महिला ने iPhone खरीदने के लिए अपना 8 महीने का बच्चा बेच दिया। महिला के इस कारनामे पर उसके पति ने भी उसका साथ दिया और उसे रोका नहीं। क्योंकि वो भी iPhone का दीवाना हो रहा था। फिलहाल, इस पूरी घटना की भनक लगते ही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। पुलिस ने महिला और उसके पति दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Woman Sold Child For Buy iPhone
Woman Sold Child For Buy iPhone

 

रील्स बनाने में मजा नहीं आ रहा था

चौंकाने वाली बात ये है कि, रील्स बनाने में महिला को मजा नहीं आ रहा था और इसके लिए उसे महंगा मोबाइल चाहिए था लेकिन किसी भी तरह से व्यवस्था नहीं हो पाई। जिसके बाद महिला ने iPhone खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को बेचने का प्लान बनाया और उसका सौदा कर दिया। सौदा होने के बाद महिला ने बच्चा बेच भी दिया और iPhone खरीदकर reels भी बनाने चालू कर दीं। लेकिन अब पुलिस के संज्ञान में यह पूरी घटना आने पर महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस केस दर्ज कर जांच करने में जुट गई है।

Woman Sold Child For Buy iPhone
Woman Sold Child For Buy iPhone

 

Reels का ये कैसा नशा ?....

जिस सोशल मीडिया पर Reels बनाकर फेमस होने के लिए ने महिला ने यह सब काली करतूत की। अब उसी सोशल मीडिया पर लोग महिला को गालियां निकाल रहे हैं। कोई कह रहा है कि, यह कैसी महिला है? Reels और iPhone का ऐसा नशा कि ममता बेच दी। भगवान न करे कि कल को खुद को भी बेच दे। शर्म आनी चाहिए। वहीं सोशल मीडिया पर कई महिलाओं ने कहा कि, इस महिला ने ममता को कलंकित कर सब महिलाओं को एक कतार में खड़ा कर दिया है