What is the meaning to play Holi in dream and know the bad and good signs?

क्या आप जानते है कि सपने में होली खेलने का क्या है मतलब? जानें शुभ और अशुभ संकेतो के बारे में 

What is the meaning to play Holi in dream and know the bad and good signs?

What is the meaning to play Holi in dream and know the bad and good signs?

Sapne Mai Holi Dekhna: सपनो को देखना हर व्यक्ति का अलग नज़रिया होता है। सपनो से कई अर्थ सामने आते है और सपनो के संकेतो को समझना भी मुश्किल है और स्वप्न शास्त्र में हर सपने का मतलब बताया गया है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने आपको भविष्य की घटनाओं को लेकर सचेत करते हैं और अक्सर लोगों को त्यौहारों पर भी सपने दीखते है जिनका अर्थ शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी हो सकता है। अब क्योंकि सबको पता है की होली आ रही है और लोगों को भी होली से पहले अगर सपनो में ऐसा नज़र आए कि वह होली खेल रहे है या अलग-अलग रंग देख रहे थे तो इसके पीछे भी राज़ होते है जिसके बारे में हम आपको बताएंगे कि इसका संकेत क्या हो सकता है। आइए जानते है सपनो में दिखने वाले रंगो के संकेत के बारे में। 

होलिका दहन का सपने में दिखना 
अगर किसी व्यक्ति को सपने में होलिका दहन दिखाता है तो इस तरह का सपना आना अशुभ नहीं समझा जाता है बल्कि, यह इस बात संकेत है कि जल्द ही आपके घर में कोई खुशखबरी आने वाली है। इसके अलावा अगर आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो इसका मतलब है कि वह जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

Holika Dahan HD Picture | Holi images, Holi wishes, Happy holi

सपने में होली खेलने का क्या है मतलब ?
यदि आप सपने में देखते हैं कोई व्यक्ति सपने में होली खेलते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने आना शुभ माने जाते हैं। इस तरह के सपने संकेत देते हैं की आपको आने वाले समय में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि इस तरह का सपने किसी अविवाहित को आता है तो इसका मतलब है कि उन्हें जल्द ही अपना पार्टनर मिल सकता है।

Celebrating Holi during pregnancy - BabyCenter India

खुद को होली खेलते देखना
अगर कोई व्यक्ति खुद को सपने में होली खेलते देखता है तो उसका अलग-अलग मतलब होता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में गुलाबी रंग से होली खेलते खुद को देखते हा तो इसका मतलब है कि आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। वहीं, अगर कोई खुद को लाल रंग से होली खेलते देखते हैं तो इस तरह के सपने का मतलब है कि आपको थोड़ा सजग रहने की जरुरत है। वरना आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है।

Holi 2022: When Is Holi 2022? Date, Time And 5 Classic Recipes To Celebrate  The Festival Of Colours - NDTV Food

काले रंग से होली खेलना का मतलब
सपने में खुद को काले रंग से होली खेलते देखने का मतलब अच्छा नहीं समझा जाता है। इस तरह का सपना आना अशुभ संकेत माना जाता है। इस तरह के सपने आने का मतलब है कि आप पर कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। या कोई आपको हानि पहुंचा सकता है। इस तरह के सपने आने पर आपको संभलकर रहने की जरूरत है।

young women with face covered in color on holi - Free Image by Amit Dabas  on PixaHive.com