Virat Kohli and Temba Bavuma Video

ऐसा गुस्सा! मैच फील्ड पर भड़क उठे विराट कोहली, लड़ाई पर हुए उतारू... लोग बोले- बंदे की कप्तानी गई पर गर्म तेवर नहीं

Virat Kohli and Temba Bavuma Video

Virat Kohli and Temba Bavuma Video

विराट कोहली... जिन्हें भारतीय क्रिकेट में एक धुरंधर बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है वो आजकल सुर्खियों में कुछ ज्यादा ही छाए हुए हैं| अब विराट कोहली (Virat Kohli) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद ज्यादा वायरल हो रहा है| यह वीडियो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इन दिनों खेले जा रहे वन डे मैच के दौरान का है| बतादें कि, विराट कोहली के अक्सर कई फनी मोमेंट सामने आते रहे हैं लेकिन साथ ही कई बार उनका आक्रामक रूप भी देखने को मिला है| कोहली का गुस्सा मैच फील्ड पर खूब देखा गया है| जहां, अब विराट ने फिर से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वन डे मैच (ODI between India and South Africa) के दौरान भी अपना आक्रामक रूप दिखाया है|

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा से भिड़े....

दरअसल, विराट कोहली साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा (Temba Bavuma) से भिड़ पड़े| बताया जाता है कि, साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा पिच पर बैटिंग कर रहे थे| इस दौरान जब उन्होंने शॉट लगाया तो उनके बल्ले से निकली गेंद विराट ने फट से लपक ली| जिसके बाद विराट ने बड़ी तेजी से गेंद विकेट की तरफ को थ्रो की| बताया जाता है कि, विराट के इतनी तेज गेंद फेंकने और लग जाने आशंका पर पर तेंबा बावुमा विराट से तेज लहजे में कुछ कहने लगे| जिसके बाद विराट तो फिर विराट हैं| विराट के तेवर एकदम से गर्म हो गए और तेंबा बावुमा की ओर बढ़ते हुए अपनी जबाबी कार्रवाई शुरू कर दी| हालांकि, इस दौरान मामला ज्यादा बिगाड़ा नहीं| साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने शांत होना बेहतर समझा| वह शांत हो गए और आगे मैच खेलने लगे| फिलहाल, मैच फील्ड पर जो भी हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल रहा है और लोग वीडियो को देखकर विराट पर क्या कह रहे हैं| जरा इसे सुनिए...

लोग बोले- बंदे की कप्तानी गई पर गर्म तेवर नहीं ....

बतादें कि, विराट की फैन फॉलोविंग काफी है| क्रिकेट में लोगों की नजरें विराट पर ही टिकी होती हैं| इधर, अब जब लोग साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा और विराट के बीच विवाद का यह वीडियो देख रहे हैं तो कह रहे हैं कि बंदे की कप्तानी गई पर गर्म तेवर नहीं ....|

अब विराट टी-20 , वन डे, टेस्ट मैच.. किसी के कप्तान नहीं....

अब अगर आप क्रिकेट और विराट के बारे में खबर रखते होंगे तो आपको मालूम ही होगा कि विराट के पास अब टी-20 , वन डे, टेस्ट मैच.. किसी की कप्तानी नहीं है| हाल ही के कुछ समय में इन तीनों फॉर्मेट में विराट कप्तान नहीं रहे हैं| दरअसल, विराट ने टी-20 मैच की कप्तानी छोड़ने का फैसला खुद ही लिया था लेकिन वन डे मैच की कप्तानी उनसे छीन ली गई और रोहित को दे दी गई| इसके बाद अभी हाल ही में विराट ने फिर टेस्ट मैच की कप्तानी से भी इस्तीफ़ा दे दिया| बरहाल, कप्तानी भले ही न रही हो लेकिन विराट के तेवर वैसे ही हैं| जैसे पहले हुआ करते थे।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में टीम इंडिया कमजोर पड़ी ....

बतादें कि, बुधवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला गया। जहां भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश कर दिया| इस मैच में अफ्रीका ने टीम इंडिया को 31 रन से हरा दिया| अफ्रीका ने चार विकेट पर 296 रन बनाए। भारतीय टीम जवाब में आठ विकेट 265 रन ही बना सकी। जबकि भारत के सामने 297 रन का टारगेट था| फ़िलहाल, जीत के साथ ही अफ्रीका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शुक्रवार 21 जनवरी को खेला जाएगा।