TIME 100 Climate सूची जारी, अजय बंगा सहित 8 भारतीय और PIO शामिल

TIME 100 Climate सूची जारी, अजय बंगा सहित 8 भारतीय और PIO शामिल

TIME 100 Climate List

TIME 100 Climate List

न्यूयार्क। TIME 100 Climate List: टाइम 100 क्लाइमेट सूची में नौ भारतीयों का नाम शामिल किया गया है। मैग्जीन की ओर से गुरुवार को जारी सूची में दुनिया भर के सीईओ, संस्थापक, नीति निर्माता और सरकारी अधिकारी शामिल हैं। यह 30 नवंबर से यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले आई है। इसमें अजय बंगा, भाविश अग्रवाल, राजीव जे शाह, गीता अय्यर, जिगर शाह, मनोज सिन्हा, एम. संजयन, सीमा वाधवा, अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं।

अजय बंगा ने जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष की संभाली जिम्मेदारी

अजय बंगा जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। उन्होंने नए मिशन की शुरुआत की है, जिसमें जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य है। वहीं, ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल दुपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक में तब्दील करने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।

राजीव शाह कौन हैं?

राजीव शाह द राकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं, जो वर्तमान में इस लक्ष्य से बढ़ रहा है कि जो भी कार्य हों, वह पर्यावरण पर प्रभाव को देखते हुए किया जाए। गीता अय्यर बोस्टन कॉमन असेट मैनेजमेंट की संस्थापक और अध्यक्ष हैं। जिगर शाह यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी लोन प्रोग्राम ऑफिस के निदेशक हैं। वहीं, सूची में शामिल मनोज सिन्हा हस्क पावर सिस्टम के सह-संस्थापक और सीईओ हैं।

एम. संजयन कंजर्वेशन इंटरनेशनल (सीआई) के सीईओ हैं, जो एक गैर-लाभकारी संस्था है और प्रकृति के संरक्षण के लिए सरकारों और कंपनियों के साथ काम करती है। सीमा वाधवा अमेरिका में सबसे बड़े स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं में से एक कैसर परमानेंट के पर्यावरण प्रबंधन के कार्यकारी निदेशक हैं, जबकि अमित कुमार सिन्हा महिंद्रा लाइफ स्पेस के सीईओ हैं।

यह पढ़ें:

नेपाल ने चीन को दिया बड़ा झटका, बैन कर दिया TikTok, हेट स्पीच को बताया कारण

दुनिया की पहली चिकनगुनिया वैक्सीन Ixchiq को मंजूरी, सिंगल डोज से खत्म होगा वायरस

अफगानिस्तान के काबुल में मिनी बस विस्फोट में 7 लोगों की मौत, 20 घायल