STF ने पकड़ा फर्जी दरोगा, बनवा रखा था आईकार्ड... रौब दिखाकर लोगों से करता था वसूली
BREAKING
चंडीगढ़ के उद्योगपति एमपी चावला की बड़ी जीत; डा. लाल पैथ लैब से खाली कराया अपना परिसर, कोर्ट के आदेश से कब्जा हटा, पढ़िए चंडीगढ़ के धनास में निकली जगन्नाथ रथ यात्रा; 'महाप्रभु' की जय-जयकार से गूंजा क्षेत्र, भक्ति भाव में झूमते दिखे लोग, गजब उल्लास दिखा 11 लड़कियों से शादी के लिए 1900 लड़कों का आवेदन; इंटरव्यू के बाद 11 सिलेक्ट, लड़कियों की राय ली, घर-रोजगार को देखा गया CM भगवंत मान की आज मैरिज एनिवर्सरी; पत्नी गुरप्रीत कौर ने लिखा- मेरे हमसफ़र को शादी की सालगिरह मुबारक, आप बुलंदियों पर रहें पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी; कई लोगों की मौत से हाहाकार, कार से टक्कर के बाद हुआ भीषण हादसा, CM मान ने जानकारी ली

STF ने पकड़ा फर्जी दरोगा, बनवा रखा था आईकार्ड... रौब दिखाकर लोगों से करता था वसूली

STF ने पकड़ा फर्जी दरोगा

STF ने पकड़ा फर्जी दरोगा, बनवा रखा था आईकार्ड... रौब दिखाकर लोगों से करता था वसूली

मेरठ। फर्जी दारोगा बनकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने और ठगी करने वाले अमित शर्मा को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित अमित शर्मा बागपत के बड़ौत स्थित सादिकपुर सिनौली का रहने वाला है। वह कभी यूपी पुलिस तो कभी एसटीएफ का फर्जी दारोगा और सीबीआइ का अफसर बन जाता था।

सात साल से कर रहा ठगी

पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी ब्रिजेश सिंह ने बताया कि अमित शर्मा पिछले सात साल से फर्जी दारोगा बनकर ठगी कर रहा है। बागपत और मुजफ्फरनगर की कई लड़कियों को भी प्रेमजाल में फंसा चुका है। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करता है। कई पुलिसकर्मियों को भी अमित चूना लगा चुका है। हाल में भी इसके खिलाफ सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिर की सूचना पर भावनपुर थाना क्षेत्र के बीएनजी चौराहे से अमित को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की नौकरी नहीं मिली तो बन गया फर्जी दारोगा

अमित शर्मा ने पुलिस विभाग में दारोगा और सिपाही भर्ती में कई बार हिस्सा लिया। असफल हो जाने के बाद उसने मुरादाबाद से खाकी वर्दी, दारोगा के स्टार और कैप ली। कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर चुका है। लड़कियों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें काल कर प्रेमजाल में फंसाता है। कई लड़कियों से शादी का झांसा देकर भी ठगी कर चुका है। 2019 में भी उसे सहारनपुर में वर्दी पहने हुए गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ बागपत, शामली, सहारनपुर और मेरठ में दस मुकदमे दर्ज हैं।

इनका कहना है

भावनपुर थाना पुलिस ने एसटीएफ के साथ मिलकर फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। वह यूपी पुलिस के साथ एसटीएफ और सीबीआइ का अफसर भी बन जाता था।

- प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक