Shinde slams Shiv Sena, said- we are also Shiv Sainiks

शिंदे ने ठोका शिवसेना पर दावा, कहा- हम भी हैं शिवसैनिक 

Shivsena-Sinde

Shinde slams Shiv Sena, said- we are also Shiv Sainiks

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में ठाकरे सरकार पर संकट के बाद गहराते जा रहे हैं। राज्य की सियासत में हलचल तेज होती नजर आ रही है। गुवाहाटी के होटल में मौजूद शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे मंगलवार को मीडिया के सामने आए। वहां उन्होंने कहा-हम शिवसेना में ही हैं। हम हिंदुत्व का मुद्दा आगे ले जा रहे हैं। शिंदे ने जल्द मुंबई जाने की बात भी कही। उन्होंने एक बार फिर शिवसेना पर दावा ठोका और कहा कि उनके साथ 50 विधायक हैं।

इधर, भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मंगलवार को करीब 2 बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे सरकार बनाने की संभावनाओं पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। चर्चा यह भी है कि शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे भी आज ही दिल्ली जा सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने पर मंथन भी चल रहा है। भाजपा ने शिंदे गुट को 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्रियों का ऑफर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, डिप्टी सीएम के लिए एकनाथ शिंदे का नाम रखा गया है। गुलाबराव पाटिल, संभुराज देशाई, संजय शिरसाट, दीपक केसरकर, उदय सामंत को मंत्री बनाया जा सकता है।

शिव सैनिक विधायक भाइयों और बहनों जय महाराष्ट्र! आप पिछले कुछ दिनों से गुवाहाटी में फंसे हुए हैं। आपके बारे में रोज नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं, आप में से कई लोग संपर्क में भी हैं। आप अभी भी दिल से शिवसेना में हैं। आप में से कुछ विधायकों के परिवार के सदस्यों ने भी मुझसे संपर्क किया है और मुझे अपनी भावनाओं से अवगत कराया है।

शिवसेना के परिवार के मुखिया के रूप में मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। भ्रम से छुटकारा पाएं, इसका एक निश्चित रास्ता होगा, हम बैठेंगे एक साथ और इससे बाहर निकलने का रास्ता खोजें। किसी के गलत कामों के झांसे में न आएं, शिवसेना द्वारा दिया गया सम्मान कहीं नहीं मिल सकता, आगे आकर बोलेंगे तो मार्ग प्रशस्त होगा।

गुवाहाटी के होटल की बुकिंग 12 जुलाई तक बढ़ाई गई

शिवसेना के बागी विधायकों को 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रखने की तैयारी है। गुवाहाटी के जिस होटल में शिंदे गुट के विधायक ठहरे हुए हैं, उसकी बुकिंग 12 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी गई है। इस तारीख तक होटल में आम लोगों के लिए कोई भी रूम उपलब्ध नहीं है। सुप्रीम कोर्ट बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने वाले डिप्टी स्पीकर के नोटिस पर जवाब देने पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।

भाजपा ने अपने विधायकों को 29 जून को मुंबई बुलाया

इधर, महाराष्ट्र भाजपा ने अपने सभी विधायकों को 29 जून तक मुंबई पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर भाजपा कोर ग्रुप की सोमवार शाम को हुई मीटिंग के बाद विधायकों के लिए यह फरमान जारी किया गया। इससे पहले पार्टी के सीनियर लीडर्स ने सियासी हालात पर चर्चा की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले तक वेट एंड वॉच की रणनीति अपनाने का फैसला किया।