रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुरुग्राम में बना रही वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी, देखे तस्वीरें 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड गुरुग्राम में बना रही वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी, देखे तस्वीरें 

Reliance Industries Limited making smart city near Gurugram.

Reliance Industries Limited making smart city near Gurugram.

नई दिल्ली: गुरुग्राम में Reliance Industries Limited की एक सब्सिडियरी गुरुग्राम में एक स्मार्ट सिटी का विकास कर रही है। जिसमे कुछ जापानी कंपनियां भी शामिल रहेंगी। आपको बतादें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि उसके पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड (MET City) गुरुग्राम के नजदीक एक विश्वस्तरीय Smart City के तौर पर दिखेगी। जिसका विकास कार्य चल रहा है। इसे ‘MET City’ के नाम से जाना जायेगा। जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्ट सिटी एक एकीकृत औद्योगिक शहर होगा। 

reliance: Reliance unit to build smart city near Gurugram - The Economic  Times

MET City में होंगी ये कंपनियां
निहॉन के अलावा मेट सिटी में पैनासोनिक, डेंसो और टी-सुजुकी भी मौजूद रहेंगी। मेट सिटी के मुख्य अधिकारी S.V Goyal ने कहा कि यह उत्तर भारत की सबसे तेजी से बढ़ती स्मार्ट सिटी है। इसमें 400 से अधिक औद्योगिक उपभोक्ताओं के साथ विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर भी होगा। इसका विकास गुरुग्राम से सटे झज्जर में 8,000 एकड़ से अधिक क्षेत्र में किया जा रहा है। इसके इलावा यहां 400 से अधिक औद्योगिक ग्राहकों, वॉक-टू-वर्क मास्टरप्लान और विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मेट सिटी उत्तर भारत की सबसे तेजी से बढ़ती ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी में से एक होगी है। साथ ही S.V Goyal ने बताया कि जापान इंडस्ट्रियल टाउनशिप होने के नाते, हम बहुत खुश हैं कि हमारे पास और अधिक जापानी कंपनियां आ रही हैं। साथ ही वे भारत में मेट सिटी को अपने पार्टनर के रूप में चुन रही हैं। 
MET City a wholly owned subsidiary of Reliance Industries Limited is  developing a world class Greenfield Smart City near Gurugram : गुरुग्राम के  पास एक वर्ल्ड क्लास स्मार्ट सिटी बना रही रिलायंस