Horoscope Today 03 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 03 June 2025
Horoscope Today 03 June 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
ज्येष्ठ मङ्गल के दिन इस राशि से चतुर्थ मङ्गल तथा पंचम चंद्रमा छात्रों के लिए अनुकूल है। धार्मिक कार्य में ज्यादा समय देना होगा, यात्रा महत्वपूर्ण है। जाँब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। आज का दिन करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में तनाव से बचें। क्रोध मत करें अन्यथा विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में सुंदर यात्रा देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से द्वादश गोचर में है। चन्द्रमा सिंह राशि में हैं। इस राशि में गोचर करते गुरु रुके धन का आगमन कराने वाले हैं। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में टाइम मैनेजमेंट को लेकर प्रयास रहेंगे।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
द्वादश गुरु तथा द्वितीय चन्द्रमा छात्रों के लिए हितकर है। धार्मिक व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। जॉब में परिश्रम के बावजूद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में कहीं दूर घूमने जा सकते हैं। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
इस राशि में गोचर करते चन्द्रमा व एकादश स्थान का गुरु मंगलमय है। व्यवसाय में प्रोजेक्ट वर्क पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में किसी विशेष कार्य हेतु उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र अपने समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
द्वादश चन्द्रमा व दशम गुरु छात्रों के करियर में लाभ देगा। व्यवसाय में कुछ नए कार्य करने का समय है। मेष, कन्या व तुला राशि के व्यक्ति सपोर्टिंग हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
तुला (Libra Daily Horoscope)
राशि स्वामी शुक्र वित्त्तीय लाभ देंगे। एकादश चन्द्रमा व नवम गुरु बिजनेस व जाँब में प्रगति देगा। स्टूडेंट्स करियर को लेकर खुश रहेंगे।लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। समय प्रबंधन को बेहतर करना होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहना सम्भावित है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
राशि स्वामी मङ्गल नवम आर्थिक सुख मे बड़ी उपलब्धि दे सकता है। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुशी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा नवम गोचर कर रहे हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर में प्रगति से खुश रहेंगे। प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। दान से कष्टों से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ विवाह की तरफ जा रहा है।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
खष्ठम गुरु व चन्द्रमा अष्टम मंगकमय है। अब स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सफलता व हर्ष की प्राप्ति होगी। जमीन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
सप्तम चन्द्रमा व मिथुन के गुरु जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। परिवार में किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं।ऑफिस में बातचीत से समस्याओं को हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
आज गुरु चतुर्थ तथा चन्द्रमा रोग भाव तथा शनि इसी राशि में गोचर करके प्रत्येक कार्य मङ्गलमय करेंगे, लेकिन स्वास्थ्य सुख प्रभावित कर सकते हैं। जॉब प्रोमोशन अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जाँब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें जिसमें आपके सहयोगियों व उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। प्रेम जीवन मङ्गलमय है।
यह भी पढ़ें:
Horoscope Today 02 June 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल