माइनिंग विभाग पर मान सरकार का फिर एक्शन: अब नप गया यह अफसर, सस्पेंड करने का आर्डर जारी

माइनिंग विभाग पर मान सरकार का फिर एक्शन: अब नप गया यह अफसर, सस्पेंड करने का आर्डर जारी

Punjab Ferozepur mining officer Rajiv Goyal suspended

Punjab Ferozepur mining officer Rajiv Goyal suspended

Punjab News : पंजाब में अवैध खनन एक बड़ा और गर्म मुद्दा है| इसीलिए अवैध खनन पर भगवंत मान सरकार की खास नजर है| मान सरकार द्वारा खनन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष हिदायत दी जा रही है कि वह अवैध खनन पर लगाम लगाते हुए ईमानदारी से काम करें| वहीं, इस बीच कई अधिकारियों पर एक्शन भी लिया जा रहा है| ताजी खबर पंजाब के फिरोजपुर से है| जहां के खनन अधिकारी पर कार्रवाई की गई है| फिरोजपुर खनन अधिकारी राजीव गोयल को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है| मिली जानकारी के मुताबिक, राजीव गोयल पर अवैध खनन में लिप्त होने का आरोप है|

Punjab Ferozepur mining officer Rajiv Goyal suspended
Punjab Ferozepur mining officer Rajiv Goyal suspended

 

हाल ही में दो खनन अधिकारियों पर गिरी थी गाज...

बतादें कि, हाल ही में रोपड़-मोहाली के खनन अधिकारी विपिन को सस्पेंड कर दिया गया था| इसके बाद मान सरकार ने एक्शन लेते हुए गगन नाम के एक खनन अधिकारी को लेकर सस्पेंशन आर्डर जारी किया था| बतादें कि, पंजाब सरकार ने बेहद कड़क आई.ए.एस. अफसर कृष्ण कुमार को उक्त विभाग का सचिव लगाया है|

खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कहना है कि हम पंजाब में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए खनन नीतियों पर काम कर रहे हैं। इस क्षेत्र में नई तकनीकों को लागू किया जाएगा। खनन से होने वाला राजस्व माफियाओं के बजाय अब सीधे पंजाब सरकार को जाएगा|

नंबर भी जारी किया जा चुका...

यहां तक की अवैध माइनिंग रोकने और उसपर एक्शन लेने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है| नंबर है 1800 180 2422| इस नंबर पर पंजाब के लोग अवैध माइनिंग की सूचना के साथ इस विभाग से जुड़ी खुद को पेश आने वाली समस्या की शिकायत भी कर सकते हैं| पंजाब के लोग रेत मफियाओं की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं|

मान सरकार का एक्शन जारी.....

पंजाब की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार ने अलग-अलग विभागों की भ्रष्टाचारी पर नकेल कसनी शुरू कर दी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा|