Punjab Cabinet Meeting Decisions| पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले; CM समेत सभी मंत्रियों के फंड में बड़ी कटौती

पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले; CM समेत सभी मंत्रियों के फंड में बड़ी कटौती, इन विभागों में निकलेगी भर्ती

 Punjab Cabinet Meeting Decisions CM Bhagwant Mann

Punjab Cabinet Meeting Decisions CM Bhagwant Mann

Punjab Cabinet Meeting Decisions: पंजाब में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। जिसकी अध्यक्षता सीएम भगवंत मान ने की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। जिनके बारे में वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जानकारी दी. चीमा ने बताया कि, कैबिनेट में 4 कैदियों की रिहाई को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही एक कैदी के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए उसकी रिहाई रिजेक्ट की गई है। इसके अलावा पंजाब सरकार के प्रशासनिक सुधार विभाग में 20 पदों पर जल्द ही भर्ती निकाली जाएगी। वहीं  स्वास्थ्य विभाग में भी 484 पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही पंजाब के सीनियर सेकेंडरी (बारवीं तक के) स्कूलों में विजिटिंग फैसिलिटी को मंजूरी दी गई है।

CM समेत सभी मंत्रियों के फंड में बड़ी कटौती

पंजाब में स्कूलों के कायाकल्प और तमाम मुद्दों पर बजट को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत अन्य कैबिनेट मंत्रियों को सालाना मिलने वाले तय फंड में बड़ी कटौती की गई है। हरपाल चीमा ने कहा कि, पिछली सरकारें बजट दिखातीं कुछ और थीं व खर्च कुछ और करती थीं। लेकिन हम बजट का बड़ा हिस्सा अब तक खर्च कर चुके हैं। इसलिए यह कटौती जरूरी थी। चीमा ने बताया कि, मुख्यमंत्री की सालाना 50 करोड़ रुपए के फंड को 37 करोड़ किया गया है। जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों के सालाना फंड को डेढ़ करोड़ से घटाकर एक करोड़ कर दिया गया है। चीमा ने कहा कि, स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के फंड भी कटौती की जाएगी। विधायकों के भी फंड में कटौती हो सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार AAP सरकार के पंजाब की सत्ता में आने पर कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़ रुपए सालाना फंड मिलता था। लेकिन मान सरकार ने इसे घटाकर डेढ़ करोड़ कर दिया था। वहीं अब एक बार फिर से फंड में कटौती कर दी गई है।

अनुराग ठाकुर पहले गवर्नर को देखें

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा से जब मीडिया वालों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के उस बयान के बारे में जवाब मांगा जिसमें उन्होने यह कहा था कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गवर्नर की चिट्‌ठी का जवाब देने के बजाय सार्वजनिक टिप्पणी कर माहौल खराब कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि, अनुराग ठाकुर भी बीजेपी के ही एक मंत्री हैं। वो भी वही कहेंगे. वह पहले गवर्नर को तो देखें कि वह किस शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। चीमा ने कहा कि, पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार बेहतर काम कर रही है। हमने पंजाब के अंदर ड्रग्स की अब तक सबसे ज्यादा रिकवरी की है।