दरोगा के बेटे की हत्या का मामला: हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, तीन संदिग्धों से पूछताछ
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

दरोगा के बेटे की हत्या का मामला: हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, तीन संदिग्धों से पूछताछ

दरोगा के बेटे की हत्या का मामला: हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस

दरोगा के बेटे की हत्या का मामला: हत्यारों के करीब पहुंची पुलिस, तीन संदिग्धों से पूछताछ

कानपुर। बर्रा के न्यू श्याम नगर से दारोगा के इकलौते बेटे का अपहरण कर हत्या करने के मामले में नौबस्ता क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में मिली एक संदिग्ध युवक की धुंधली फुटेज ने उलझा दिया है।  पुलिस ने महोबा के कारोबारी के बेटे समेत 20 से ज्यादा लोगों को उठाया है, जिनसे पूछताछ चल रही है।

न्यू श्याम बिहार निवासी राकेश कुमार भोगनीपुर थाने के दारोगा हैं। उनका 22 वर्षीय इकलौता बेटा बुधवार शाम किसी का फोन आने पर वह निकला था। दो घंटे बाद मोबाइल बंद होने और रात तक घर न लौटने पर गुरुवार को उसकी मां ऊषा ने बर्रा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसी शाम सचेंडी क्षेत्र के बिनौर गांव के पास नहर में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम मार्टम में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। मृतक का मोबाइल, पर्स और अंगूठी भी गायब थी। पुलिस ने उसके नंबर पर आई आखिरी काल जांची तो वह एक युवती का निकला, जिससे उसने काफी देर बात की थी,लेकिन उससे पहले एक और काल थी, जो महोबा का निकला। वह नंबर बंद है। 

वहीं, पुलिस की जांच में ये भी पता चला कि रिषभ ने चार मार्च को महोबा के कारोबारी के बेटे संग पार्टी की थी। पुलिस ने उसे उठा लिया। उसके बाद 20 से ज्यादा संदिग्ध लोगों को उठाकर पूछताछ की। पुलिस को नौबस्ता चौराहे के पास एक सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध युवक रिषभ के साथ दिखा, लेकिन फुटेज धुंधली होने के कारण युवक का पता नहीं लग पा रहा है।