कौशांबी में एलपीजी टैंकर में भीषण आग, टोल प्लाजा से टकराने पर पांच कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे
Massive fire in LPG tanker in Kaushambi
कौशांबी। Massive fire in LPG tanker in Kaushambi, शहर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। कानपुर की तरफ से एक एलपीजी भरा टैंकर गंगा पार की तरफ जा रहा था।
करीब साढ़े छह बजे जैसे ही टैंकर कोखराज क्षेत्र के सिरोही टोल प्लाजा के समीप पहुंचा, तभी एलपीजी के लीकेज होने से अचानक उसमें आग लग गई। इससे अनियंत्रित होकर टैंकर एक टोल बूथ में टकरा गया।
बूथ में टकराने के कारण उसमें रहे पांच टोलकर्मी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि अन्य करीब आठ-10 टोलकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
झुलसे टोलकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके नाम हीरामणि, आलोक, कृष्ण पाल, अतुल और गनमैन राजू है।

बताते हैं कि आग लगने से वहां खड़ी टोलकर्मियों की कई दो और एक-दो चार पहिया वाहन भी जल गए।
वहीं, घटना की जानकारी होने पर कोखराज समेत कई थानों की पहुंची पुलिस फोर्स में आसपास करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र को बैरिकेट कराकर आवागमन रोक दिया है।