खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह

चंडीगढ़, 17 मार्च।  हरियाणा व पंजाब के बीच वर्षों से भले ही राजनीतिक मतभेद चल रहे हैं लेकिन होली के अवसर पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल एक साथ दिखाई दिए और सभी गिले-शिकवे भुलाकर फूलों की होली खेली। मौका था हरियाणा राजभवन में राज्यपाल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का। जहां पंजाब व हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हुए फूलों की होली खेली।

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ही बतौर विधायक विधानसभा में शपथ ग्रहण की। इसके बाद शाम को वह हरियाणा भवन पहुंचे जहां हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह

इस कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता तथा हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन मौजूद रहे।

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह
 दोनों राज्यों के राज्यपालों तथा मुख्यमंत्रियों ने एक-दूसरे को गुलाल का तिलक करने के बाद फूलों की होली खेली। होली मिलन समारोह के अवसर पर कुछ समय के लिए पंजाब व हरियाणा के बीच वर्षों से चल रहे राजनीतिक विवाद गौण हो गए और सभी नेताओं ने होली के अवसर पर आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया।

खट्टर व भगवंत मान ने मतभेद भुलाकर खेली होली, दोनों राज्यपाल बने गवाह