ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz| बैठे-बिठाए मालामाल होने का मौका, चंद्रयान-3 महाक्विज़ पर दीजिए प्रश्नों के जवाब, मिलेगा इतना कैश

बैठे-बिठाए मालामाल होने का मौका; चंद्रयान-3 महाक्विज़ की शुरुवात, दीजिए प्रश्नों के जवाब, मिलेगा इतना कैश, पूरी जानकारी ये रही

ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update

ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz: मिशन चंद्रयान-3 को लेकर आप खुश तो बहुत हुए होंगे। मिशन में कब क्या हुआ? जानकारी भी खूब जुटाई होगी। तो फिर लीजिए, चंद्रयान-3 का यह मिशन आपके लिए एक ऐसा मौका लेकर आया है। जिससे आप मालामाल हो जाएंगे। आपको बहुत सारे रुपए मिलने वाले हैं। दरअसल, भारत सरकार की तरफ से विज्ञान और खोज के क्षेत्र को बढ़ावा देने और उसमें दिलचस्पी पैदा करने के लिए चंद्रयान-3 महाप्रश्नोत्तरी यानि Chandrayaan-3 MahaQuiz का आयोजन किया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने इस बारे में जानकारी दी।

इसरो ने ट्वीट कर बताया कि, भारत सरकार ने भारत की अद्भुत अंतरिक्ष अन्वेषण यात्रा का सम्मान करते हुए, चंद्रमा के चमत्कारों का पता लगाने और विज्ञान और खोज के प्रति हमारे प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए चंद्रयान-3 महाक्विज़ का आयोजन किया है। सभी भारतीय नागरिक इस महाक्विज़ में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित हैं। इसके लिए उन्हें https://isroquiz.mygov.in वेबसाइट पर आना होगा।

ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update

 

आपको बता दें कि, जैसे ही आप वेबसाइट पर जाएंगे तो इसके बाद आपको होम पेज पर ही PARTICIPATE IN CHANDRAYAAN 3 MAHAQUIZ लिखा नजर आ आयेगा। इसी के नीचे Participate Now का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर आपको क्लिक कर देना है। क्लिक करते ही आपसे देश के साथ-साथ आपके नाम, मोबाइल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जानकारी मांगी जाएगी। ईमेल आईडी, स्टेट और जिले की जानकारी भी देनी होगी। इसके बाद आई एग्री पर टिक करते हुए आपको आगे प्रोसीड पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपका एक प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा और इसके बाद आप Chandrayaan-3 MahaQuiz का हिस्सा बन सकते हैं. आपसे जो सवाल पूछे जा रहे हैं उनका सही जवाब दीजिए और मालामाल हो जाइए।

हालांकि, चंद्रयान-3 महाक्विज़ को लेकर कुछ नियम और शर्तें भी हैं। जिनका पालन हर हाल में करना होगा। इसरो ने बताया है कि, 300 सेकेंड में 10 प्रश्नों का जवाब देना होगा। इस बीच कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। वहीं प्रश्नों को स्वचालित प्रक्रिया के माध्यम से चुना जाएगा। वहीं शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विजेता को 1,00,000/- (एक लाख रुपये) का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि द्वितीय विजेता प्रतिभागी को 75,000/- की नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। वहीं तृतीय विजेता प्रतिभागी को 50,000/- के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद अगले 100 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को 2,000/- के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं अगले 200 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में से प्रत्येक को 1,000/- (केवल एक हजार रुपये) के सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Chandrayaan-3 MahaQuiz की विस्तृत नियम-शर्तें

ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
 ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update
ISRO Chandrayaan-3 MahaQuiz Live Update