फिर कार्रवाई: केंद्र सरकार ने तमाम YouTube चैनल्स बंद किये, इतने भारत के हैं

फिर कार्रवाई: केंद्र सरकार ने तमाम YouTube चैनल्स बंद किये, इतने भारत के हैं

Indian Government action on many YouTube channels again

Indian Government action on many YouTube channels again

Indian Government News : अफवाह-झूठ और भड़काऊ जानकारी देने वाले YouTube चैनल्स पर केंद्र सरकार का डंडा लगातार चल रहा है| केंद्र सरकार ने एक बार फिर YouTube पर 16 चैनलों को भारत में बंद करने का आदेश दिया है| केंद्र सरकार के अनुसार, खुफिया एजेंसियों और सूचना-प्रसारण मंत्रालय की एक विशेष जांच के बाद इन 16 YouTube चैनल्स पर यह कार्रवाई की गई है| ये YouTube चैनल्स भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ करने, दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने का काम कर रहे थे|

10 भारत के ही,  6 पाकिस्तान के...

केंद्र सरकार ने बताया कि जिन 16 YouTube चैनल्स पर कार्रवाई की गई है| उनमें से 10 भारतीय और 6 पाकिस्तान आधारित यूट्यूब न्यूज चैनल हैं| इन यूट्यूब चैनलों के दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी| बतादें कि, केंद्र सरकार ने बीते 5 अप्रैल को भी इस कड़ी में बड़ा एक्शन लिया था| सरकार ने YouTube पर 22 चैनलों और 3 ट्विटर अकाउंट, 1 फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज वेबसाइट को भारत में बंद कर दिया था| तब भी सरकार की ओर से बताया गया था कि इन तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म अकाउंट्स और न्यूज वेबसाइट के जरिये भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की जा रही थी| यहां गलत सामग्री डाल कर भारत की शांति और सुरक्षा को बिगाड़ने का काम किया जा रहा था|

उपयोगी तो है पर दुरूपयोग खूब....

बतादें कि, अब समय आधुनकिता की ओर बढ़ता चला जा रहा है और आधुनकिता के इस दौर में इंटरनेट की महत्वता काफी ज्यादा और बेहद अहम है| इधर, इंटरनेट जितना उपयोगी बन रहा है उतना ही इसका दुरूपयोग भी किया जा रहा है| दरअसल, किसी काम को लेकर उसे सरल बनाने और जल्दी करने के लिए जहां YouTube और Google पर मदद मिल रही है तो वहीं इसी YouTube और Google पर बहुत कुछ गलत देखने को भी मिल रहा है|