सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में पिया जूस
Sonam Wangchuk breaks fast after 26 days
देर रात ट्वीट कर सोनम वांगचुक ने दी जानकारी, कहा - बातचीत के बाद लिया फैसला
नई दिल्ली/लेह। लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन तोड़ दिया। उन्होंने देर रात ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी।
वांगचुक ने ट्वीट में बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, डॉ. जितेंद्र सिंह और लेह लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने अनशन तोड़ा। इससे पहले अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन तोड़ने का आग्रह किया था।
वांगचुक ने लिखा कि लंबे समय तक बातचीत और देश में संभावित हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि अनशन तोड़ने की शर्तों के बारे में वे जल्द ही एक अलग वीडियो में विस्तार से बताएंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की हिंसा न होने दें।
अनशन के दौरान वांगचुक की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।