प्रधानमंत्री आज करेंगे केंद्रीय सचिवों के साथ अहम बैठक, विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर होगा मंथन

The Prime Minister will hold a crucial meeting

The Prime Minister will hold a crucial meeting

नई दिल्ली। The Prime Minister will hold a crucial meeting, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ अहम बैठक करेंगे। बैठक में ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए किए गए सुधारों की समीक्षा की जाएगी।

साथ ही विभिन्न मंत्रालयों के सचिव अपने-अपने विभागों की उपलब्धियों, सुधारों और जनकल्याण से जुड़े कदमों पर प्रस्तुति देंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप अगली पीढ़ी के सुधारों पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि वह अधिकारियों को सुशासन, बेहतर सेवा वितरण और लोगों से जुड़े मामलों में लंबित कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे। बैठक में देश की आर्थिक स्थिति और विकास दर पर भी चर्चा हो सकती है।

हाल में जारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में अर्थव्यवस्था ने 7.8% की वृद्धि दर्ज की, जबकि पूरे वित्त वर्ष की विकास दर 7.7% रही।

प्रधानमंत्री ने हाल ही में मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा था कि सरकार नागरिकों का जीवन आसान बनाने, कारोबार को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने की दिशा में सुधारों की गति बनाए रखेगी।